Bihar: खरमास के बाद बिहार में क्या होने वाला है, नीतीश के बेटे निशांत कुमार सरकार में होंगे शामिल? अटकलें तेज

एक बार फिर यह सवाल जोरों पर है कि नीतीश कुमार के बाद जदयू और बिहार सरकार का नेतृत्व कौन संभालेगा? इस बार उनके बेटे निशांत कुमार के नाम की चर्चा जोरों पर हैं। तो क्या खरमास के बाद बिहार में कुछ बदलाव होने वाला है?

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
 nitish kumar succession nishant kumar political entry jdu strategy
नीतीश के बेटे निशांत कुमार सरकार में होंगे शामिल? | Image: ANI/Republic

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का उत्तराधिकारी कौन होगा? बिहार की राजनीति में इन दिनों एक बार फिर नीतीश के उत्तराधिकारी को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। अटकलों का बाजार तो यहां तक पहुंच गया है कि खरमास के बाद प्रदेश में कुछ बदलाव देखने को मिलेंगे। नीतीश कुमार के इकलौते बेटे निशांत कुमार के JDU में शामिल होने की भी चर्चा जोरों पर है। जानते हैं अटकलों का बाजार गर्म होने की पीछे क्या है वजह?

एक बार फिर यह सवाल जोरों पर है कि नीतीश कुमार के बाद जदयू और बिहार सरकार का नेतृत्व कौन संभालेगा? सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, पहली बार गंभीरता से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के इकलौते बेटे निशांत कुमार के नाम पर चर्चा चल रही है। निशांत अब तक राजनीतिक विवादों से दूर रहे हैं और उनकी छवि एक सरल व सहज व्यक्ति की बनी हुई है। इस चर्चा को हवा मिली JDU के कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार झा के ताजा बयान से।

संजय कुमार झा के बयान से बढ़ी चर्चा

बीते दिनों पटना एयरपोर्ट पर JDU के कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार झा और निशांत कुमार एक साथ नजर आए। इस दौरान पत्रकारों से बातचीत करते हुए संजय कुमार झा ने खुलकर कहा कि पार्टी कार्यकर्ता और समर्थक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को राजनीति में देखना चाहते हैं। निशांत से भी मीडिया ने सवाल किया, मगर उन्होंने सवालों का टाल दिया।

अमित शाह के आवास पर बैठक

सूत्रों के मुताबिक, दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के आवास पर एक छोटी बैठक हुई। इस बैठक में अमित शाह के अलावा पटना से आए दो प्रमुख जदयू नेता मौजूद थे-केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह और जदयू के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय झा। बैठक का मुख्य एजेंडा नीतीश कुमार के बाद बिहार की सियासत का भविष्य था।

Advertisement

निशांत को डिप्टी सीएम बनाने की चर्चा

अमित शाह ने दोनों नेताओं से साफ-साफ पूछा कि यदि नीतीश कुमार स्वास्थ्य कारणों से मुख्यमंत्री पद छोड़ते हैं तो आगे का प्लान क्या होगा? क्या निशांत कुमार को उपमुख्यमंत्री बनाकर नेतृत्व की दिशा में कदम उठाया जा सकता है? वहीं, सियासी गलियारों में यह भी चर्चा चल रही है कि निशांत को डिप्टी सीएम तो बीजेपी का कोई चेहरे सीएम के रूप में दिख सकता है। हालांकि, न तो JDU और न ही BJP की ओर सो इस खबर की पुष्टि की है।

निशांत कुमार सरकार में होंगे शामिल? 

बता दें कि पिछले कुछ महीनों से निशांत कुमार की सार्वजनिक उपस्थिति में वृद्धि देखी गई है। वह कई मौकों पर अपने पिता के प्रशासन की तारीफ करते हुए भी नजर आए हैं। नीतीश कुमार जब 10वीं बार पटना के गांधी मैदान में सीएम पद की शपथ ले रहे थे, उस दौरान भी नीतीश दर्शक दीर्घा में मौजूद थे। कुछ समय बाद वो पिता को बधाइे देने और आशीर्वाद लेने भी गए थे, जिसका वीडियो सामने आया था। निशांत से जब भी पत्रकारों में राजनीति में आने को लेकर सवाल किया है तो उन्होंने सार्वजनिक रूप से कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है,मगर इस बार उनके नाम की चर्चा जोरों पर है। अब देखना होगा कि खरमास के बाद बिहार में क्या कोई बदलाव होता है?

Advertisement

यह भी पढ़ें: UP BJP को आज मिलेगा नया प्रदेश अध्यक्ष,बेटे की सफलता पर क्या बोलीं मां?

Published By:
 Rupam Kumari
पब्लिश्ड