अपडेटेड 30 December 2025 at 14:30 IST
Paush Purnima 2026: 2 या 3 जनवरी, कब है साल 2026 की पहली पूर्णिमा? जानें महत्व, शुभ मुहूर्त और किन चीजों का दान करें
Paush Purnima 2026: हिंदू धर्म में पौष पूर्णिमा को सौभाग्यशाली माना गया है। इस दिन विशेष रूप से मां लक्ष्मी की पूजा-अर्चना करने का विधान है। अब ऐसे में साल 2026 की पहली पूर्णिमा कब पड़ रही है और पूजा का शुभ मुहूर्त क्या है? आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं।
- धर्म और अध्यात्म
- 2 min read

Paush Purnima 2026: सनातन धर्म में पौष पूर्णिमा तिथि का विशेष महत्व है। यह साल 2026 की सबसे महत्वपूर्ण पूर्णिमा है। इस दिन विशेष रूप से चंद्रमा और मां लक्ष्मी की पूजा विधिवत रूप से करने का विधान है। ऐसा कहा जाता है कि अगर किसी जातक की कुंडली में चंद्रमा की स्थिति कमजोर है या फिर आर्थिक समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है तो पौष पूर्णिमा के दिन पूजा करने से सुख-सौभाग्य की प्राप्ति हो सकती है।
अब ऐसे में साल 2026 की पहली पूर्णिमा तिथि कब पड़ रही है और पूजा का शुभ मुहूर्त क्या है और इस दिन किन चीजों का दान करने से लाभ हो सकता है? आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं।
कब है साल 2026 की पहली पूर्णिमा?
हिंदू पंचांग के अनुसार, पौष मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा को पौष पूर्णिमा कहा जाता है। साल 2026 में पूर्णिमा तिथि के समय को लेकर अक्सर असमंजस की स्थिति रहती है।
- पूर्णिमा तिथि का आरंभ - 2 जनवरी को शाम 6 बजकर 53 मिनट पर हो रहा है।
- पूर्णिमा तिथि की समाप्ति- 3 जनवरी 2026 दोपहर 3 बजकर 32 मिनट पर होगा।
- उदया तिथि के अनुसार, इस वर्ष पौष पूर्णिमा का व्रत 3 जनवरी 2026 को रखा जाएगा।
पौष पूर्णिमा के दिन पूजा का महत्व क्या है?
पौष पूर्णिमा को मोक्ष प्राप्ति वाला व्रत माना जाता है। इस दिन से ही प्रयागराज में माघ मेले की शुरुआत होती है और संगम पर 'कल्पवास' का संकल्प लिया जाता है। ष का महीना सूर्य देव का महीना माना जाता है और पूर्णिमा चंद्रमा की तिथि है। अतः इस दिन पूजा करने से कुंडली में सूर्य और चंद्रमा दोनों की स्थिति मजबूत होती है। इस दिन भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की पूजा करने से घर में सुख-समृद्धि का वास होता है।
Advertisement
ये भी पढ़ें - Elaichi Tea Vs Laung Tea: सर्दियों में इलायची या लौंग की चाय कौन है आपकी सेहत के लिए फायदेमंद? जान लें
पौष पूर्णिमा के दिन किन चीजों का दान करें?
- पौष पूर्णिमा के दिन गुड़ और तिल का दान जरूर करें। गुड़ और तिल का दान करने से सूर्यदेव की कृपा बनी रहती है और शनिदोष से भी छुटकारा मिलता है।
- इस दिन अन्न का दान अवश्य करें। इससे अगर आपको आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ रहा है तो इससे छुटकारा मिल सकता है।
- पौष पूर्णिमा के दिन घी का दान करने से आरोग्य की प्राप्ति होती है।
Published By : Sujeet Kumar
पब्लिश्ड 30 December 2025 at 14:30 IST