अपडेटेड 14 September 2024 at 07:18 IST

Parivartini Ekadashi 2024: आज के दिन जरूर करें इन मंत्रों का जाप, भगवान विष्णु को करें प्रसन्न

Parivartini Ekadashi 2024 Mantra: परिवर्तिनी एकादशी पर यदि आप मंत्रों का जाप करना चाहते हैं तो यहां दिए गए मंत्र आपके काम आ सकते हैं। जानते हैं उनके बारे में...

Parivartini Ekadashi 2024 Mantra
Parivartini Ekadashi 2024 Mantra | Image: Shutterstock

Parivartini Ekadashi 2024 Mantra: एकादशी भगवान विष्णु को समर्पित होती है। इस दिन हरि नाम का जाप किया जाता है और लोग उनके लिए व्रत भी रखते हैं। साल में 24 एकादशियां होती हैं। इनमें से एक महीने में दो एकादशियां, जो कि शुक्ल पक्ष और कृष्ण पक्ष में आती हैं वे मनाई जाती हैं। सितंबर के महीने में परिवर्तिनी एकादशी आती है। इस एकादशी पर भगवान विष्णु को प्रसन्न करना चाहते हैं तो ऐसे में यहां दिए गए मंत्रों का जाप कर सकते हैं। यह मंत्र भगवान विष्णु को अति प्रिय हैं। 

आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि भगवान विष्णु को प्रसन्न करने के लिए आप किन मंत्रों का जाप कर सकते हैं। पढ़ते हैं आगे… 

परिवर्तिनी एकादशी पर मंत्र

लक्ष्मी विनायक मंत्र

दन्ता भये चक्र दरो दधानं,
कराग्रगस्वर्णघटं त्रिनेत्रम्।
धृता ब्जया लिंगितमब्धि पुत्रया,
लक्ष्मी गणेशं कनकाभमीडे।।

धन-समृद्धि मंत्र

ॐ भूरिदा भूरि देहिनो , मा दभ्रं भूर्या भर। भूरि घेदिन्द्र दित्ससि ।
ॐ भूरिदा त्यसि श्रुत: पुरूत्रा शूर वृत्रहन्। आ नो भजस्व राधसि ।

Advertisement

विष्णु के पंचरूप मंत्र

ॐ अं वासुदेवाय नम:।।
ॐ आं संकर्षणाय नम:।।
ॐ अं प्रद्युम्नाय नम:।।
ॐ अ: अनिरुद्धाय नम:।।
ॐ नारायणाय नम:।।
ॐ ह्रीं कार्तविर्यार्जुनो नाम राजा बाहु सहस्त्रवान। यस्य स्मरेण मात्रेण ह्रतं नष्‍टं च लभ्यते।।

श्रीकृष्ण गोविन्द हरे मुरारे।
हे नाथ नारायण वासुदेवाय।।

Advertisement

ॐ नारायणाय विद्महे।
वासुदेवाय धीमहि ।
तन्नो विष्णु प्रचोदयात्।।

ॐ विष्णवे नम:

ये भी पढ़ें - क्या आपके घर में भी हैं लड्डू गोपाल? मूर्ति पुरानी होने पर करें ये काम

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्‍यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।

Published By : Garima Garg

पब्लिश्ड 14 September 2024 at 07:15 IST