अपडेटेड 28 January 2026 at 20:21 IST

Panchgrahi Yog 2026 Zodiac Sign: पंचग्रही योग से इन 3 राशियों का गोल्डन टाइम होगा शुरू, होंगे मालामाल

Panchgrahi Yog 2026 Zodiac Sign: ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों की युति का विशेष महत्व होता है। वहीं पांच बड़े ग्रहों का बेहद महत्वपूर्ण योग बनने जा रहा है। जिससे कुछ राशियों को शुभ परिणाम मिल सकते हैं। आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं।

Panchgrahi Yog 2026 Zodiac Sign
Panchgrahi Yog 2026 Zodiac Sign | Image: Freepik

Panchgrahi Yog 2026 Zodiac Sign: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार साल 2026 ग्रहों की चाल के लिहाज से बेहद शुभ माना जा रहा है। वहीं इसमें पंचग्रही योग भी बनने जा रहा है। वहीं इसी में पंचग्रही योग भी बनने जा रहा है। जब एक ही राशि में पांच बड़े ग्रहों की युति होती है, तो उसे पंचग्रही योग कहा जाता है। 

फरवरी में शनि की राशि कुंभ में सूर्य, बुध, शुक्र, मंगल और राहु का महामिलन होने जा रहा है। यह योग करीब 500 साल बाद बन रहा है, जो 3 विशेष राशि वालों के लिए 'गोल्डन टाइम' लेकर आएगा। 
अब ऐसे में पंचग्रही योग कुछ राशियों के लिए शुभ रहने वाला है। आइए इस लेख में जानते हैं।

पंचग्रही योग से मेष राशि वालों को मिलेगी सफलता 

मेष राशि के जातकों के लिए यह पंचग्रही योग 11वें भाव यानी आय के स्थान पर बनेगा। आपकी आय में जबरदस्त बढ़ोतरी के संकेत हैं। लंबे समय से अटका हुआ पैसा वापस मिल सकता है। नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन और मनचाहा इंक्रीमेंट मिल सकता है। यदि आप नया स्टार्टअप या निवेश करने की सोच रहे हैं, तो यह समय आपके लिए किसी वरदान से कम नहीं है।

पंचग्रही योग से सिंह राशि वालों को होगा लाभ 

सिंह राशि वालों के लिए यह योग सातवें भाव में बनेगा, जो साझेदारी और करियर के लिए बहुत शुभ है। आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा। समाज में मान-सम्मान मिलेगा। अविवाहित लोगों के लिए विवाह के प्रस्ताव आ सकते हैं और वैवाहिक जीवन में मधुरता बनी रहेगी। व्यापारिक साझेदारों के साथ संबंध सुधरेंगे और बड़े सौदे फाइनल हो सकते हैं।

Advertisement

ये भी पढ़ें - Viral Video: 23 साल का सफर और आखिरी लैंडिंग,एयर इंडिया पायलट की विदाई का यह वीडियो आपका दिल जीत लेगा

पंचग्रही योग से कुंभ राशि वालों को होगा धन लाभ 

यह पंचग्रही योग कुंभ राशि में ही बन रहा है, इसलिए सबसे अधिक सकारात्मक प्रभाव इसी राशि पर पड़ेगा। आप खुद को पहले से अधिक ऊर्जावान महसूस करेंगे। अधूरे पड़े काम तेजी से पूरे होंगे।पैतृक संपत्ति से लाभ होने के प्रबल योग हैं। अगर आप रियल एस्टेट या जमीन-जायदाद से जुड़े हैं, तो 'मालामाल' होने के योग बन रहे हैं। कार्यस्थल पर आपके काम की सराहना होगी और वरिष्ठ अधिकारी आपकी योजनाओं का समर्थन करेंगे।
 

Advertisement

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्‍यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।

Published By : Sujeet Kumar

पब्लिश्ड 28 January 2026 at 20:21 IST