अपडेटेड 30 January 2026 at 16:13 IST
Panchgrahi Yog 2026: शनि की राशि में पंचग्रही योग बनने से मिलेगा फायदा, खुलेंगे तरक्की के रास्ते
Lucky Zodiac Signs In February: पंचग्रही योग 2026 कई लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला सकता है। यह समय मेहनत, धैर्य और सही निर्णय लेने का है। यदि आप सही दिशा में प्रयास करेंगे, तो सफलता के रास्ते जरूर खुलेंगे।
- धर्म और अध्यात्म
- 3 min read

Panchgrahi Yog 2026 Lucky Zodiac Signs: फरवरी 2026 का महीना ज्योतिषीय दृष्टि से काफी खास रहने वाला है। इस दौरान शनि की राशि कुंभ में एक साथ पांच ग्रहों का संयोग बनने जा रहा है, जिसे पंचग्रही योग कहा जाता है। जैसे ही 23 फरवरी 2026 को मंगल कुंभ राशि में प्रवेश करेंगे, यह पंचग्रही योग पूरी तरह सक्रिय हो जाएगा।
इस योग में सूर्य, बुध, शुक्र, मंगल और राहु एक ही राशि में स्थित होंगे। ऐसे में इसका असर सभी राशियों पर पड़ेगा, लेकिन खासतौर पर 4 राशियों के लिए यह समय बेहद लाभकारी साबित हो सकता है।
पंचग्रही योग 2026 में ग्रहों की स्थिति क्या होने वाली है?
- सूर्य - 13 फरवरी 2026 से 15 मार्च 2026
- बुध - 3 फरवरी 2026 से 11 अप्रैल 2026
- शुक्र - 6 फरवरी 2026 से 2 मार्च 2026
- राहु - पहले से ही कुंभ राशि में गोचररत
- मंगल - 23 फरवरी 2026 से 2 अप्रैल 2026
इन सभी ग्रहों के एक साथ आने से कुंभ राशि में शक्तिशाली पंचग्रही योग बनेगा।
पंचग्रही योग का राशियों पर प्रभाव क्या होगा?
मेष राशि
मेष राशि के जातकों के लिए यह समय तरक्की के नए अवसर लेकर आ सकता है। इस राशि के जातकों के करियर में उन्नति के योग बनेंगे। इसके लंबे समय से चली आ रही सेहत की समस्या में सुधार हो सकता है। साथ ही, काम में मन लगेगा और सकारात्मक खबर मिल सकती है। बड़े फैसले सोच-समझकर लें।
Advertisement
सिंह राशि
सिंह राशि वालों के लिए पंचग्रही योग शुभ फल देने वाला साबित हो सकता है। इस राशि के जातकों के अटके हुए काम पूरे हो सकते हैं। गुस्से पर नियंत्रण रखने से सफलता मिलेगी। इस दौरान व्यक्तित्व में निखार आएगा। साथ ही, सरकारी या प्रशासनिक कार्य पूरे होने के योग बन सकते हैं।
कन्या राशि
कन्या राशि के जातकों के लिए यह समय उन्नति और लाभ का संकेत देता है। इस योग से नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन या तरक्की मिल सकती है। इसके अलावा व्यापारियों को अच्छा मुनाफा मिलेगा। साथ ही, रुका हुआ धन वापस मिल सकता है। इन जातकों का मन शांत रहेगा और वाणी में मधुरता आएगी।
Advertisement
कुंभ राशि
कुंभ राशि में ही पंचग्रही योग बनने से इस राशि के जातकों को खास लाभ मिल सकता है। इस दौरान हर क्षेत्र में सफलता के योग बन सकते हैं। पुरानी मेहनत का पूरा फल मिलने की उम्मीद है। इसके अलावा आपका आत्मविश्वास भी बढ़ेगा। ध्यान रखें कि इस दौरान पैसों के मामलों में थोड़ा संतुलन रखना बेहद जरूरी है। साथ ही, ये जातक परिवार के साथ अच्छा समय बिताएंगे।
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।
Published By : Samridhi Breja
पब्लिश्ड 30 January 2026 at 16:13 IST