अपडेटेड 28 January 2026 at 21:27 IST
Laxmi Narayana Rajyog 2026: फरवरी में लक्ष्मी नारायण राजयोग बनने से मालामाल होने वाली हैं ये राशियां, खुल जाएगी किस्मत की चाबी
Laxmi Narayana Rajyog 2026 Kab Hoga: फरवरी 2026 में बनने वाला लक्ष्मी नारायण राजयोग कई राशियों के लिए खुशखबरी लेकर आ रहा है। यदि आप भी इन राशियों में से एक हैं, तो यह समय मेहनत और सही फैसलों के जरिए अपनी किस्मत को नई दिशा देने का है।
- धर्म और अध्यात्म
- 3 min read

Laxmi Narayana Rajyog 2026 Lucky Zodiac Signs: फरवरी 2026 का महीना ज्योतिष के लिहाज से बेहद खास रहने वाला है। इस दौरान लक्ष्मी नारायण राजयोग का निर्माण होने जा रहा है, जो कई राशियों के लिए धन, तरक्की और सुख-समृद्धि के द्वार खोल सकता है। यह राजयोग कुंभ राशि में बनेगा, जिस पर शनि का स्वामित्व माना जाता है।
पंचांग के अनुसार, 3 फरवरी 2026 को बुध ग्रह कुंभ राशि में प्रवेश करेंगे और इसके बाद 6 फरवरी 2026 को शुक्र भी इसी राशि में गोचर करेंगे। बुध और शुक्र के एक साथ आने से 6 फरवरी से लक्ष्मी नारायण राजयोग बनेगा। यह शुभ योग 2 मार्च 2026 तक रहेगा, यानी करीब 30 दिनों तक इसका असर देखने को मिलेगा। इस दौरान खास तौर पर चार राशियों को जबरदस्त लाभ मिल सकता है। तो चलिए जानते हैं कौन-सी हैं वो भाग्यशाली राशियां
मिथुन राशि
मिथुन राशि वालों के लिए यह समय कमाई के नए रास्ते खोल सकता है। आय में अच्छी बढ़ोतरी होगी, हालांकि खर्चे भी थोड़े बढ़ सकते हैं। व्यापार करने वालों के लिए यह दौर बेहद फायदेमंद रहेगा और मुनाफा उम्मीद से ज्यादा हो सकता है। निजी जीवन में भी खुशहाली रहेगी। वैवाहिक जीवन में तालमेल बेहतर होगा और प्रेम संबंधों में मधुरता आएगी।
वृश्चिक राशि
6 फरवरी से 2 मार्च के बीच वृश्चिक राशि के जातकों की आर्थिक स्थिति मजबूत होती नजर आएगी। धन की प्राप्ति आसान होगी। नौकरीपेशा लोगों को वेतन वृद्धि के योग हैं, वहीं व्यापारियों को अच्छा मुनाफा मिल सकता है। इस दौरान काम से जुड़ी यात्राएं भी हो सकती हैं। घर, दुकान या किसी नई संपत्ति में निवेश करने के लिए समय अनुकूल रहेगा। आत्मविश्वास बढ़ेगा और लंबे समय से अटके काम पूरे होंगे।
Advertisement
मकर राशि
मकर राशि वालों के लिए लक्ष्मी नारायण राजयोग आर्थिक रूप से बेहद शुभ साबित होगा। पुराने निवेश से लाभ मिलने की संभावना है। खर्चों पर नियंत्रण रहेगा और कर्ज का बोझ कम हो सकता है। बैंक बैलेंस में बढ़ोतरी होगी, जिससे मानसिक सुकून मिलेगा। अधूरे काम पूरे होंगे, परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी और स्वास्थ्य में भी सुधार देखने को मिलेगा।
कुंभ राशि
कुंभ राशि के जातक लंबे समय से शनि की साढ़ेसाती और राहु के प्रभाव से गुजर रहे हैं। ऐसे में लग्न भाव में लक्ष्मी नारायण राजयोग बनना बहुत ही शुभ संकेत है। अचानक धन लाभ के योग बन रहे हैं। गुप्त स्रोतों से पैसा मिल सकता है या पैतृक संपत्ति का बड़ा हिस्सा हाथ लग सकता है। साथ ही, जिस लक्ष्य के लिए आप लंबे समय से मेहनत कर रहे थे, उसके पूरा होने की प्रबल संभावना है।
Advertisement
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।
Published By : Samridhi Breja
पब्लिश्ड 28 January 2026 at 21:27 IST