अपडेटेड 4 January 2026 at 12:42 IST

Panchgrahi Yog 2026: 100 साल बाद मकर राशि में बनने जा रहा पंचग्रही योग, इन 3 राशियों को मिलेगी नई नौकरी और होगा धन लाभ

Panchgrahi Yog 2026: ज्योतिष शास्त्र के नजरिए से साल 2026 की शुरुआत बेहद असाधारण होने जा रही है। लगभग 100 साल बाद शनि की राशि मकर में एक अत्यंत दुर्लभ 'पंचग्रही योग' का निर्माण हो रहा है, जो कई राशियों की किस्मत पलटने वाला साबित होगा।

Panchgrahi Yog 2026
Panchgrahi Yog 2026 | Image: X

Panchgrahi Yog 2026: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, साल 2026 की शुरुआत किसी चमत्कार से कम नहीं होने वाली है। नए साल के पहले ही महीने में ग्रहों का एक ऐसा दुर्लभ जमावड़ा लगने जा रहा है, जो पिछले 100 वर्षों में नहीं देखा गया। जनवरी 2026 के मध्य में मकर राशि में 'पंचग्रही योग' का निर्माण होने जा रहा है। 

जब किसी एक ही राशि में पांच बड़े ग्रह एक साथ आते हैं, तो उसे पंचग्रही योग कहा जाता है। अब ऐसे में किन राशियों के लिए पंचग्रही योग नई नौकरी और धन लाभ लेकर आया है। इसके बारे में जानते हैं।

कैसे बन रहा है यह दुर्लभ योग?

पंचांग के अनुसार, जनवरी 2026 में कर्मफल दाता शनि की राशि मकर में पांच प्रमुख ग्रहों का मिलन होगा। इसकी शुरुआत 13 जनवरी से होगी और 18 से 20 जनवरी 2026 के बीच यह योग अपने पूर्ण प्रभाव में रहेगा।

वृषभ राशि वालों को मिलेगा वरदान 

वृषभ राशि के जातकों के लिए पंचग्रही योग किसी वरदान से कम नहीं है। जो लोग लंबे समय से बेरोजगार हैं या नौकरी बदलना चाहते हैं, उन्हें प्रतिष्ठित संस्थानों से बड़े ऑफर मिल सकते हैं। आपके आय के नए स्रोत बनेंगे। यदि आपने पहले कहीं निवेश किया है, तो इस दौरान आपको उसका दोगुना लाभ मिल सकता है। कारोबारियों के लिए यह समय विस्तार का है। विदेश से जुड़े व्यापार में बड़ा मुनाफा होने की संभावना है।

Advertisement

तुला राशि वालों को मिलेगी सुख-सुविधा 

तुला राशि वालों के लिए यह समय भौतिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि करने वाला रहेगा। आपकी मेहनत का फल अब मिलने वाला है।  आपको अचानक कहीं से रुका हुआ धन प्राप्त हो सकता है। इस योग के शुभ प्रभाव से आप प्रॉपर्टी या नया वाहन खरीदने की योजना सफल कर पाएंगे।

ये भी पढ़ें - Morning Breakfast:  10 मिनट में बनाएं ये हेल्दी रागी डोसा, क्रिस्पी, टेस्टी और सेहत में भी लाजवाब; नोट करें रेसिपी 

Advertisement

मकर राशि वालों को मिलेगी नई नौकरी 

पंचग्रही योग मकर राशि में ही बनने जा रहा है। इसलिए इस राशि के जातकों के लिए शुभ माना जा रहा है। आपकी निर्णय लेने की क्षमता बढ़ेगी, जिससे कार्यस्थल पर आपकी प्रशंसा होगी।नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन के साथ-साथ आर्थिक लाभ भी हो सकता है। समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा और पैतृक संपत्ति से जुड़े विवाद हल होंगे।
 

Published By : Sagar Singh

पब्लिश्ड 4 January 2026 at 12:42 IST