अपडेटेड 17 February 2026 at 09:07 IST

Panchak February 2026: आज अमावस्या से अग्नि पंचक हो रहा है शुरू, इन 5 दिनों में भूलकर भी न करें ये काम

Panchak February 2026: हिंदू पंचांग के हिसाब से आज फाल्गुन अमावस्या के दिन पांच दिनों का पंचक शुरू होने जा रहा है। इस दौरान कुछ ऐसे काम हैं, जिन्हें भूलकर भी नहीं करना चाहिए। आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं।

 Panchak February 2026
Panchak February 2026 | Image: Freepik

Panchak February 2026: हिंदू धर्म में सभी तिथियों को बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है। वहीं आज यानी कि मंगलवार के दिन से पंचक की शुरुआत हो चुकी है। इसे अग्नि पंचक कहा जा रहा है, क्योंकि यह पंचक मंगलवार के दिन से शुरू हो रहा है। ऐसी मान्यता है कि पंचक के पांचों में कुछ ऐसे काम हैं, जिसे भूलकर भी नहीं करना चाहिए। वरना इससे अशुभ परिणाम का सामना करना पड़ जाता है। आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं।

फरवरी में पंचक का समय 

पंचक का आरंभ 17 फरवरी को सुबह 09 बजकर 05 मिनट से लेकर 21 फरवरी को शाम 07 बजकर 07 मिनट तक है। इसलिए इस दौरान पंचक में कोई भी शुभ काम न करें।

अग्नि पंचक में भूलकर भी न करें ये काम 

पंचक के दौरान घर की छत डलवाना बेहद अशुभ माना जाता है। मान्यता है कि इससे घर में क्लेश और धन की हानि हो सकती है।
इस दौरान घास, लकड़ी या पेट्रोस इक्ट्ठा करने से बचना चाहिए। क्योंकि  'अग्नि पंचक' होने के कारण अग्नि दुर्घटना का भय बना रहता है।
दक्षिण दिशा को 'यम' की दिशा माना जाता है। पंचक में इस दिशा में यात्रा करने से मानसिक कष्ट या दुर्घटना की संभावना रहती है।
पंचक काल में नया पलंग खरीदना या चारपाई बुनना वर्जित है। माना जाता है कि ऐसा करने से रोग या मानसिक तनाव बढ़ सकता है।
यदि पंचक के दौरान किसी की मृत्यु हो जाए, तो अंतिम संस्कार करते समय शव के साथ आटे या कुश के 5 पुतले बनाकर जलाने का विधान है। ऐसा न करने पर परिवार में अन्य अनिष्ट की आशंका रहती है।

ये भी पढ़ें - Surya Grahan 2026 Impact: आज साल का पहला सूर्य ग्रहण, इन 4 राशियों को मिल सकती है बड़ी उपलब्धि 

Advertisement

अग्नि पंचक में बरतें ये सावधानियां 

यह 'अग्नि' पंचक है, इसलिए मशीनों के इस्तेमाल और किसी भी नए काम की शुरुआत करने से बचें। इतना ही नहीं, कोर्ट-कचहरी और मुकदमों के मामलों के लिए अग्नि पंचक को शुभ माना जाता है। इसलिए आप यह काम कर सकते हैं।

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्‍यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।

Published By : Aarya Pandey

पब्लिश्ड 17 February 2026 at 09:07 IST