अपडेटेड 17 February 2026 at 07:55 IST

Surya Grahan 2026 Impact: आज साल का पहला सूर्य ग्रहण, इन 4 राशियों को मिल सकती है बड़ी उपलब्धि

Surya Grahan 2026 Impact: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में साल का पहला सूर्य ग्रहण आज लगने जा रहा है। जिससे कुछ राशियों को शुभ परिणाम मिल सकते हैं। आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं।

Surya Grahan 2026 Impact
Surya Grahan 2026 Impact | Image: Freepik

Surya Grahan 2026 Impact: आज 17 फरवरी 2026 दिन मंगलवार को साल का पहला सूर्य ग्रहण लगने जा रहा है। ज्योतिष शास्त्र में ग्रहण को बेहद महत्पूर्ण घटना माना जाता है। इसका प्रभाव सभी राशियों के जातकों पर पड़ता है। बता दें, 
यह ग्रहण भारतीय समय के अनुसार देखा जाए तो दोपहर 03 बदकर 26 मिनट से लेकर शाम 07 बजकर 57 मिनट पर होगा। 

इस सूर्य- ग्रहण को 'वलयाकार सूर्य ग्रहण' कहा जाता है। जिसमें सूर्य तरह पूरी तरह से नहीं ढकता है। इस सूर्य ग्रहण को 'रिंग ऑफ फायर' कहा जा रहा है। अब ऐसे में इस सूर्य ग्रहण से किन राशियों को शुभ फलों की प्राप्ति होगी। आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं।

सूर्य ग्रहण से मेष राशि वालों को लाभ  

मेष राशि के जातकों के लिए यह ग्रहण करियर में नए द्वार खोलने वाला है। आपके लंबे समय से रुके हुए प्रमोशन या इंक्रीमेंट की खबर मिल सकती है। आय के नए स्रोत बनेंगे और पुराने कर्ज से मुक्ति मिलेगी। आपको धन लाभ हो सकता है।

सूर्य ग्रहण से सिंह राशि वालों को लाभ 

सूर्य आपकी राशि के स्वामी है। इसलिए इस राशि के जातकों पर ग्रहण का प्रभाव सकारात्मक रहने वाला है। आपको समाज में मान-सम्मान मिलेगा। सरकारी कार्यों में सफलता मिलेगी। कारोबारियों को किसी बड़ी डील से तगड़ा मुनाफा होने के योग हैं।

Advertisement

ये भी पढ़ें - Aaj Ka Rashifal 17 February 2026:  मिथुन, कर्क और तुला राशि वालों के साथ इन राशियों को होगा धन लाभ पढ़ें आज का राशिफल

सूर्य ग्रहण से धनु राशि वालों को होगा लाभ 

धनु राशि वालों के लिए यह समय आत्मविश्वास में वृद्धि लेकर आएगा। नौकरीपेशा लोगों को मनचाहा ट्रांसफर या नई नौकरी का ऑफर मिल सकता है। शेयर बाजार या संपत्ति में किया गया निवेश भविष्य में बड़ा रिटर्न दे सकता है।

Advertisement

सूर्य ग्रहण से मकर राशि वालों को होगा लाभ 

मकर राशि के जातकों को धन लाभ के विशेष अवसर प्राप्त होंगे। जो स्टूडेंट्स परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं, उन्हें सफलता मिल सकती है। अगर आप नई गाड़ी खरीदना चाहते हैं तो आपके लिए समय शुभ है।

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्‍यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।

Published By : Aarya Pandey

पब्लिश्ड 17 February 2026 at 07:55 IST