अपडेटेड 18 July 2025 at 23:35 IST

Money Line: क्या आपकी हथेली में भी है करोड़पति बनने वाली रेखा? अभी करें चेक और जान लें सच

Palmistry: क्या आपकी हथेली में भी करोड़पति बनने की रेखा है? जानें धन और भाग्य रेखा के संकेत जो आप अपने हाथ में देख सकते हैं।

Hand lines astrology Money line
धन रेखा | Image: AI

हस्तरेखा शास्त्र (Palmistry) भारतीय ज्योतिष का एक महत्वपूर्ण अंग है, जो व्यक्ति के जीवन के रहस्यों को उसकी हथेली की रेखाओं में खोजता है। धन रेखा और भाग्य रेखा को लेकर आम धारणा है कि ये रेखाएं आपकी आर्थिक स्थिति और भविष्य की समृद्धि के संकेत देती हैं। लेकिन क्या वाकई आपकी हथेली में करोड़पति बनने की संभावनाएं छिपी हैं?

धन रेखा को पैसे और संपत्ति का सीधा संकेत माना जाता है, जो हथेली के मध्य भाग से ऊपर की ओर जाती है। महिलाओं के लिए दाएं हाथ की रेखा देखी जाती है और पुरुषों के लिए बाएं हाथ की रेखा विश्लेषित होती है। आपके हाथ की कुछ खास रेखा शुभ संकेत देती है, सीधी और लंबी रेखा और रेखा बिना कटाव या शाखाओं के हो साथ ही हथेली को दो स्पष्ट भागों में बांटे तो ये शुभ संकेत होता है। वहीं अगर टेढ़ी-मेढ़ी या बीच में टूटी रेखा है तो ये सतर्क रहने के संकेत देती है। इसके अलावा अनेक छोटी शाखाओं का होना भी अच्छा माना जाता है। ऐसी साफ-सुथरी धन रेखा वाले व्यक्ति को जीवन में स्थिर और प्रचुर धन की प्राप्ति होती है। वहीं, कमजोर रेखा आर्थिक अस्थिरता और धन की हानि का संकेत देती है।

किस्मत और कर्म का संकेत 

कलाई से शनि पर्वत (मध्य उंगली के नीचे) तक जाने वाली रेखा भी किस्मत अच्छी होने के संकेत है। ऐसी रेखा दर्शाती है कि व्यक्ति को भाग्य का साथ मिलता है। इनका जीवन मेहनत से ज्यादा किस्मत से प्रभावित होता है। उच्च पद, प्रतिष्ठा और धन की प्राप्ति होती है, खास तौर से से विवाह के बाद। वहीं, ज्योतिषाचार्य बताते हैं कि हथेली की रेखाएं समय, ग्रह स्थिति और व्यक्ति के कर्म के अनुसार बदल सकती हैं। यह पूरी तरह स्थायी नहीं होतीं। कर्म, सोच और नियत की सकारात्मकता से दुर्बल रेखाएं भी प्रबल बन सकती हैं।

करोड़पति बनने के उपाय  

हर दिन श्रीसूक्त और कनकधारा स्तोत्र का पाठ करें और शुक्रवार को सफेद वस्त्र पहनकर मां लक्ष्मी का पूजन करें। इसके साथ ही रोज 5 जरूरतमंदों को अन्न और जल का दान करें। धन और भाग्य रेखाएं केवल संकेत हैं, निर्णायक नहीं। आपके कर्म, आस्था और प्रयास ही आपकी असली पूंजी हैं। अगर रेखाएं कमजोर भी हों, तो चिंता नहीं, ईमानदारी, दान और भक्ति से भाग्य को बदला जा सकता है। 

Advertisement

(Disclaimer:यह लेख सिर्फ धार्मिक मान्यताओं और ज्योतिषीय जानकारी पर आधारित है। R भारत इसकी पुष्टि नहीं करता। किसी उपाय को अपनाने से पहले विशेषज्ञ से परामर्श लें।)

यह भी पढ़ें : ब्रेकफास्ट में बनाएं रंग-बिरंगी सब्जियों वाला हेल्दी और टेस्टी उत्तपम

Advertisement

Published By : Nidhi Mudgill

पब्लिश्ड 18 July 2025 at 23:35 IST