अपडेटेड 10 February 2026 at 22:22 IST
Valentine Day Numerology 2026: वैलेंटाइन डे से पहले इन मूलांक के जातकों के बीच दूर होंगे मन-मुटाव, लगेगा रोमांस का तड़का
Numerology Tips For Couples: वैलेंटाइन डे 2026 से पहले कई मूलांक वालों की जिंदगी में प्यार की बहार आने वाली है। अगर आप भी इन मूलांक में से किसी एक से जुड़े हैं, तो यह समय रिश्तों को सुधारने और नए सिरे से शुरुआत करने के लिए बेहद अच्छा है।
- धर्म और अध्यात्म
- 3 min read

Valentine Day 2026 Lucky Mulank: वैलेंटाइन डे 2026 आने वाला है और इस खास मौके से पहले अंक ज्योतिष कई लोगों के लिए अच्छी खबर लेकर आया है। अगर पिछले कुछ समय से आपके रिश्ते में खटास चल रही है या पार्टनर से अनबन हो गई है, तो घबराने की जरूरत नहीं। अंक ज्योतिष के अनुसार कुछ मूलांक ऐसे हैं, जिनके जीवन में वैलेंटाइन डे से पहले ही प्यार और रोमांस की नई शुरुआत हो सकती है। पुराने गिले-शिकवे दूर होंगे और रिश्तों में फिर से गर्माहट लौटेगी। तो चलिए जानते हैं किन मूलांक वालों को मिलेगा प्यार का तोहफा।
मूलांक 1
किसी भी महीने की 1, 10, 19, 28 तारीख को जन्में जातकों का मूलांक 1 होता है। इस मूलांक के जातकों के लिए यह समय बेहद शुभ है। अगर किसी बात को लेकर पार्टनर से मन-मुटाव चल रहा है, तो अब बातचीत के जरिए उसे सुलझाने का मौका मिलेगा। गलतफहमियां दूर होंगी और रिश्ते में नई शुरुआत हो सकती है। सिंगल लोगों के जीवन में भी कोई खास इंसान दस्तक दे सकता है।
मूलांक 2
मूलांक 2 के लोगों के लिए वैलेंटाइन वीक भावनात्मक रूप से मजबूत रहने वाला है। पार्टनर के साथ प्यार भरे पल बिताने का मौका मिलेगा। पुराने झगड़े खत्म होंगे और रिश्ते में भरोसा बढ़ेगा। शादीशुदा लोगों के बीच भी नजदीकियां बढ़ेंगी। बता दें कि किसी भी महीने की 2, 11, 20, 29 तारीख को जन्में लोगों का मूलांक 2 होता है।
मूलांक 5
किसी भी महीने की 5, 14, 23 तारीख को जन्में लोगों का मूलांक 5 होता है। इन जातकों के लिए रोमांस का तड़का लगने वाला है। अचानक कहीं घूमने का प्लान बन सकता है या कोई खास सरप्राइज मिल सकता है। अगर लंबे समय से रिश्ते में ठहराव महसूस हो रहा था, तो अब उसमें नई ऊर्जा आएगी।
Advertisement
मूलांक 6
मूलांक 6 को प्रेम और सुंदरता का अंक माना जाता है। वैलेंटाइन डे से पहले इन लोगों की लव लाइफ में जबरदस्त सुधार देखने को मिलेगा। पार्टनर के साथ इमोशनल बॉन्ड मजबूत होगा और मन की बातें खुलकर कह पाएंगे। बता दें कि किसी भी महीने की 6, 15, 24 तारीख को जन्में जातकों का मूलांक 6 होता है।
मूलांक 9
किसी भी महीने की 9, 18, 27 तारीख को जन्में लोगों का मूलांक 9 होता है। इस मूलांक के जातकों के लिए भी समय अनुकूल है। जो लोग नाराज चल रहे थे, उनकी नाराजगी दूर होगी। रिश्तों में फिर से अपनापन और गर्मजोशी लौटेगी।
Advertisement
प्यार को बरकरार रखने के लिए क्या करें?
- हमेशा पार्टनर से खुलकर बात करें और चीजों का हल निकालने की कोशिश करें।
- छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा न करें और पार्टनर को समझने की कोशिश करें। \
- एक-दूसरे के लिए समय निकालें और साथ में टाइम स्पेंड करने के लिए प्लान बनाएं।
- पार्टनर को खुश करने और स्पेशल फील करवाने के लिए कोई छोटा सा सरप्राइज जरूर प्लान करें।
वैलेंटाइन डे 2026 से पहले कई मूलांक वालों की जिंदगी में प्यार की बहार आने वाली है। अगर आप भी इन मूलांक में से किसी एक से जुड़े हैं, तो यह समय रिश्तों को सुधारने और नए सिरे से शुरुआत करने के लिए बेहद अच्छा है।
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।
Published By : Samridhi Breja
पब्लिश्ड 10 February 2026 at 22:22 IST