अपडेटेड 10 February 2026 at 19:14 IST
Surya Grahan 2026 Rashifal: लगने वाला है साल का पहला सूर्य ग्रहण 2026, इन राशियों पर पड़ेगा सबसे ज्यादा असर; जानें क्या करें और क्या नहीं?
Solar Eclipse 2026: भले ही यह सूर्य ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा और सूतक काल भी मान्य नहीं होगा, लेकिन ज्योतिषीय दृष्टि से इसका असर कुछ राशियों पर पड़ सकता है। इसलिए सावधानी, संयम और सकारात्मक सोच के साथ इस समय को निकालना ही सबसे बेहतर उपाय है।
- धर्म और अध्यात्म
- 3 min read

Surya Grahan 2026 Zodiac Signs: साल 2026 का पहला सूर्य ग्रहण 17 फरवरी 2026, मंगलवार को पड़ने जा रहा है। यह ग्रहण फाल्गुन अमावस्या के दिन लगेगा और यह एक वलयाकार सूर्य ग्रहण होगा। बता दें कि इसे ‘रिंग ऑफ फायर’ भी कहा जाता है। खगोलीय जानकारी के अनुसार यह सूर्य ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा, इसलिए यहां सूतक काल मान्य नहीं होगा। हालांकि ज्योतिषीय दृष्टि से इसका प्रभाव कुछ राशियों पर देखने को मिल सकता है।
यह ग्रहण दोपहर 3 बजकर 26 मिनट से शुरू होकर शाम 7 बजकर 57 मिनट तक रहेगा। यह मुख्य रूप से अंटार्कटिका, अफ्रीका के कुछ हिस्सों और दक्षिण अटलांटिक महासागर के ऊपर दिखाई देगा।
किस राशि और नक्षत्र में लगेगा सूर्य ग्रहण?
ज्योतिष के अनुसार यह सूर्य ग्रहण कुंभ राशि और शतभिषा नक्षत्र में लग रहा है। ऐसे में इस राशि और नक्षत्र से जुड़े लोगों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है। इस दौरान सेहत और पैसों से जुड़े मामलों में लापरवाही नुकसान पहुंचा सकती है। कोई भी बड़ा फैसला लेने से पहले अच्छी तरह सोच-विचार करना जरूरी होगा। बिना जांचे-परखे किसी पर भरोसा करना भी ठीक नहीं रहेगा।
किन राशियों को रहना होगा ज्यादा सतर्क?
साल 2026 के पहले सूर्य ग्रहण का असर कुछ राशियों पर ज्यादा देखने को मिल सकता है।
Advertisement
- सिंह राशि: दांपत्य जीवन और साझेदारी से जुड़े कामों में सावधानी रखें। छोटी बातों पर विवाद से बचें।
- वृश्चिक राशि: पारिवारिक मामलों और खासकर माता के स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें।
- कुंभ राशि: मानसिक तनाव और उलझन बढ़ सकती है, जिससे कामों में रुकावट आ सकती है। इस दौरान धैर्य बनाए रखें।
- मकर राशि: धन से जुड़े मामलों में सतर्क रहें। निवेश करने से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।
सूर्य ग्रहण के दौरान क्या करें?
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार ग्रहण के समय कुछ विशेष उपाय करने से सकारात्मक फल मिलते हैं।
- सूर्य मंत्र या महामृत्युंजय मंत्र का जाप करना शुभ माना जाता है।
- ग्रहण समाप्त होने के बाद स्नान और दान करना लाभकारी होता है।
- इस दौरान भोजन बनाने और खाने से बचें।
- गर्भवती महिलाओं को विशेष सावधानी रखनी चाहिए और तेज या नुकीली चीजों का उपयोग नहीं करना चाहिए।
सूर्य ग्रहण के दौरान क्या नहीं करें?
- इस दौरान कोई भी बड़ा फैसला लेने से बचें।
- बिना सोचे-समझे निवेश या लेन-देन न करें।
- विवाद, बहस और नकारात्मक सोच से दूरी बनाए रखें।
भले ही यह सूर्य ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा और सूतक काल भी मान्य नहीं होगा, लेकिन ज्योतिषीय दृष्टि से इसका असर कुछ राशियों पर पड़ सकता है। इसलिए सावधानी, संयम और सकारात्मक सोच के साथ इस समय को निकालना ही सबसे बेहतर उपाय है।
Advertisement
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।
Published By : Samridhi Breja
पब्लिश्ड 10 February 2026 at 16:22 IST