अपडेटेड 30 January 2026 at 23:39 IST
Mulank: इस मूलांक के लोग कमाते हैं अकूत संपत्ति, कई पीढ़ी के लिए अर्जित करते हैं धन; मिलती है शोहरत
Lucky Mulank In Hindi: सही योजना, धैर्य और समझदारी के साथ आप न सिर्फ धन कमा सकते हैं, बल्कि उसे पीढ़ियों तक संभालकर रखने की क्षमता भी रखते हैं। यही वजह है कि इस मूलांक लोगों को दौलत के साथ नाम और शोहरत भी मिलती है।
- धर्म और अध्यात्म
- 3 min read

Wealthy People Mulank: अंक ज्योतिष के अनुसार, इंसान की जन्मतिथि उसके स्वभाव, सोच और जीवन की दिशा के बारे में बहुत कुछ बताती है। कुछ लोग सिर्फ पैसा कमाने में ही नहीं, बल्कि उसे सही तरीके से संभालने और बढ़ाने में भी माहिर होते हैं। ऐसे लोगों के पास धन टिकता भी है और समय के साथ कई गुना बढ़ता भी है। अंक शास्त्र में ऐसे ही खास गुण मूलांक 5 से जुड़े लोगों में देखने को मिलते हैं।
किन जातकों का मूलांक 5 होता है?
जिन लोगों की जन्मतिथि 5, 14 या 23 होती है, उनका मूलांक 5 माना जाता है। ये लोग पैसों को लेकर बेहद समझदार और व्यावहारिक होते हैं।
पैसों की जबरदस्त समझ
मूलांक 5 वाले लोगों के लिए पैसा सिर्फ कमाने की चीज नहीं होता, बल्कि उसे सही जगह लगाना और सही समय पर इस्तेमाल करना ज्यादा अहम होता है। यही वजह है कि ये लोग धीरे-धीरे लेकिन मजबूत आर्थिक स्थिति बना लेते हैं।
बजट और प्लानिंग में माहिर
इन लोगों की सबसे बड़ी खासियत होती है बजट बनाना और उसी के अनुसार खर्च करना। फालतू खर्च से दूर रहते हैं और हर रुपये का पूरा हिसाब रखते हैं। मुश्किल समय में भी इन्हें आर्थिक संकट का सामना कम ही करना पड़ता है।
Advertisement
बुध ग्रह का प्रभाव
मूलांक 5 का स्वामी ग्रह बुध होता है। बुध को बुद्धि, समझदारी, संवाद और व्यापार का ग्रह माना जाता है। इसी कारण मूलांक 5 वाले लोग बिजनेस, निवेशा और शेयर मार्केट जैसे मामलों में जल्दी और सही फैसले ले पाते हैं।
पैसों का सही प्रबंधन ही ताकत
कई लोग बहुत पैसा कमाते हैं, लेकिन संभाल नहीं पाते हैं। वहीं मूलांक 5 वाले लोग कम आमदनी में भी बचत और ज्यादा आमदनी में बेहतर निवेश करना जानते हैं। यही गुण उन्हें दूसरों से अलग बनाता है।
Advertisement
धीरे-धीरे खड़ा करते हैं आर्थिक साम्राज्य
ये लोग रातों-रात अमीर नहीं बनते, लेकिन धैर्य, अनुशासन और समझदारी से अपनी आर्थिक स्थिति को इतना मजबूत कर लेते हैं कि आने वाली पीढ़ियां भी सुरक्षित रहती हैं।
खर्च में भी पूरी समझदारी
मूलांक 5 वाले लोग दिखावे या बेवजह की चीजों पर पैसा बर्बाद नहीं करते। हर खर्च सोच-समझकर करते हैं, जिससे हमेशा आर्थिक संतुलन बना रहता है।
अगर आपका मूलांक 5 है, तो यह आपकी सबसे बड़ी ताकत हो सकती है। सही योजना, धैर्य और समझदारी के साथ आप न सिर्फ धन कमा सकते हैं, बल्कि उसे पीढ़ियों तक संभालकर रखने की क्षमता भी रखते हैं। यही वजह है कि मूलांक 5 वाले लोगों को दौलत के साथ नाम और शोहरत भी मिलती है।
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।
Published By : Samridhi Breja
पब्लिश्ड 30 January 2026 at 23:39 IST