अपडेटेड 4 November 2025 at 19:41 IST
Mulank: इस मूलांक की लड़कियां करती हैं मीठी बातें, दिमाग से भी होती हैं काफी तेज लेकिन कोई समझ नहीं पाता इनका मिजाज
Numerology Tips: किसी भी व्यक्ति के बारे में थोड़ा समझने और जानने के लिए मूलांक की सहायता ली जा सकती है। इसके लिए आपको केवल व्यक्ति की जन्मतिथि का मालूम होना बेहद जरूरी होता है।
- धर्म और अध्यात्म
- 2 min read

Numerology Tips For Girls: अंक ज्योतिष के अनुसार हर व्यक्ति का एक “मूलांक” होता है, जो उसके जन्म की तारीख से तय होता है। यह मूलांक व्यक्ति के स्वभाव, सोच और भाग्य के बारे में बहुत कुछ बताता है। आज हम बात करेंगे उन लड़कियों की, जो जितनी समझदार होती हैं, उतनी ही रहस्यमयी भी मानी जाती हैं। आइये जानते हैं कौन सा है वो मूलांक और क्या है खासियतें-
मूलांक 3 कैसे पता करें?
अगर किसी व्यक्ति का जन्म 3, 12, 21 या 30 तारीख को हुआ है, तो उसका मूलांक 3 होता है। इस अंक का स्वामी ग्रह बृहस्पति है, जो ज्ञान, बुद्धिमत्ता और आत्मविश्वास का प्रतीक माना जाता है।
मीठी बातें करने में माहिर
मूलांक 3 की लड़कियां अपनी मीठी और सधी हुई बातों से सबका दिल जीत लेती हैं। ये जब बोलती हैं, तो सामने वाला खुद-ब-खुद प्रभावित हो जाता है। इनकी बातें हमेशा सोच-समझकर होती हैं और यही वजह है कि लोग इनसे सलाह लेना पसंद करते हैं।
दिमाग से बहुत तेज और समझदार
इन लड़कियों का दिमाग बहुत तेज होता है। ये किसी भी स्थिति का विश्लेषण तुरंत कर लेती हैं और सही निर्णय लेना जानती हैं। पढ़ाई, नौकरी या बिजनेस हर क्षेत्र में ये अपनी इंटेलिजेंस और लीडरशिप से पहचान बनाती हैं।
Advertisement
मिजाज को समझना मुश्किल
मूलांक 3 की लड़कियां काफी मूड-चेंजर होती हैं। एक पल बेहद खुश रहती हैं, तो दूसरे पल चुपचाप। इनके मन में क्या चल रहा है, यह कोई आसानी से नहीं समझ सकता। यही बात इन्हें थोड़ा रहस्यमयी बनाती है।
प्यार में ईमानदार लेकिन इमोशनल
इन लड़कियों के लिए प्यार एक बहुत गहरी भावना होती है। जब ये किसी से जुड़ती हैं, तो पूरे दिल से। लेकिन अगर कोई इन्हें धोखा दे दे, तो ये दिल से टूट जाती हैं और उस इंसान से दूरी बना लेती हैं।
Advertisement
जीवन में सफलता इनका दूसरा नाम
बृहस्पति ग्रह की कृपा से मूलांक 3 की लड़कियां हमेशा आगे बढ़ती हैं। चाहे देर लगे, लेकिन ये मेहनत और लगन से अपनी मंज़िल हासिल कर लेती हैं। समाज में इन्हें सम्मान और प्रतिष्ठा भी खूब मिलती है।
मूलांक 3 की लड़कियां दिल से नेक, दिमाग से तेज और बातों से मीठी होती हैं। इन्हें समझना आसान नहीं होता है, लेकिन जब कोई इनसे जुड़ जाता है, तो इन्हें भूल नहीं पाता है। इनके जीवन में सफलता, सम्मान और आत्मविश्वास हमेशा बना रहता है।
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।
Published By : Sujeet Kumar
पब्लिश्ड 4 November 2025 at 18:34 IST