अपडेटेड 10 January 2026 at 13:57 IST
Mulank: इस मूलांक की लड़कियां पति और ससुराल के लिए होती हैं बेहद भाग्यशाली, रानी की तरह जीती हैं जिंदगी
Mulank: ज्योतिष शास्त्र में सभी मूलांक वालों को भाग्यशाली माना गया है, लेकिन कुछ ऐसे मूलांक हैं, जो किसी भी व्यक्ति के जीवन में आ जाए तो ये उनका भाग्य चमका देते हैं। आइए जानते हैं।
- धर्म और अध्यात्म
- 2 min read

Mulank: मूलांक ज्योतिष के अनुसार, हमारे जन्म की तारीख का हमारे स्वभाव, भविष्य और भाग्य पर गहरा प्रभाव पड़ता है। ज्योतिष शास्त्र में मूलांक 6 को बेहद खास माना गया है। शुक्र ग्रह के स्वामित्व वाला यह मूलांक सुख, सुविधा, सौंदर्य और प्रेम का प्रतीक है।
आपको बता दें, जिनका जन्म किसी भी महीने की 6, 15 या 24 तारीख को हुआ है। उनका मूलांक 6 होता है। अंक ज्योतिष के अनुसार, मूलांक 6 की लड़कियां न केवल खुद भाग्यशाली होती हैं, बल्कि वे जिस घर में जाती हैं, वहां भी खुशियों की लहर ले आती हैं। आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं।
मूलांक 6 वालों में होता है शुक्र का प्रभाव
मूलांक 6 का स्वामी 'शुक्र' है, जिसे ऐशोआराम और ऐश्वर्य का कारक माना जाता है। यही कारण है कि इस मूलांक की लड़कियां स्वभाव से बेहद आकर्षक और प्रभावशाली होती हैं। इनकी मुस्कान और बात करने का तरीका किसी का भी दिल जीत सकता है। वे सलीके से रहना पसंद करती हैं और उन्हें कला, संगीत एवं फैशन में गहरी रुचि होती है।
मूलांक 6 वाली लड़कियां होती हैं मां लक्ष्मी का स्वरूप
अंक ज्योतिष के अनुसार, मूलांक 6 की लड़कियां अपने ससुराल के लिए 'साक्षात लक्ष्मी' के समान होती हैं। इनके कदम पड़ते ही ससुराल की आर्थिक स्थिति में सुधार होने लगता है। इनके भाग्य से पति के करियर और व्यवसाय में चार चांद लग जाते हैं।
Advertisement
ये लड़कियां रिश्तों को सहेजने में माहिर होती हैं। ये अपने सास-ससुर और अन्य परिजनों का पूरा सम्मान करती हैं, जिससे घर में शांति और प्रेम का वातावरण बना रहता है।
Advertisement
मूलांक 6 वाली लड़कियां पति के लिए होती हैं भाग्यशाली
मूलांक 6 वाली लड़कियां अपने जीवनसाथी के प्रति पूरी तरह समर्पित होती हैं। वे न केवल एक अच्छी पत्नी, बल्कि एक बेहतरीन दोस्त और मार्गदर्शक भी साबित होती हैं। ये अपने पति का मनोबल कभी गिरने नहीं देतीं हैं। यह सुख-दुख में हमेशा अपने पति का साथ देती हैं। शुक्र के प्रभाव के कारण इनका वैवाहिक जीवन प्रेम और रोमांस से भरपूर रहता है।
मूलांक 6 वाली लड़कियां रानी की तरह करती हैं राज
मूलांक 6 वाली लड़कियों को कभी भी भौतिक सुखों की कमी नहीं होती है। इन्हें आलीशान घर, गाड़ियां और अच्छे कपड़ों का शौक होता है और अपनी मेहनत या भाग्य के बल पर ये इन सब चीजों को हासिल भी करती हैं। ये समाज में रानी की तरह राज करती हैं।
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।
Published By : Sagar Singh
पब्लिश्ड 10 January 2026 at 13:57 IST