अपडेटेड 10 January 2026 at 10:59 IST

Lucky Gesmtone: बेहद चमत्कारी हैं ये 4 रत्न, पहनने से कार्यक्षेत्र में मिलेगी सफलता और बनने लग जाएंगे आपकी सभी काम

Lucky Gemstone: रत्न शास्त्र में कुछ ऐसे रत्न हैं, जिन्हें अगर विधि-विधान के साथ पहना जाए तो व्यक्ति को उत्तम परिणाम मिल सकते हैं। अब ऐसे में किन रत्नों को पहनने से भाग्योदय हो सकता है। आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं।

Lucky Gemstone
Lucky Gemstone | Image: Freepik

Lucky Gemstone:   ज्योतिष शास्त्र में रत्नों का विशेष महत्व बताया गया है। माना जाता है कि रत्न केवल आभूषण नहीं हैं, बल्कि इनमें ग्रहों की ऊर्जा समाहित होती है जो हमारे जीवन की दिशा बदल सकती है। यदि आपकी प्रगति रुक गई है या कड़ी मेहनत के बाद भी कार्यक्षेत्र में सफलता नहीं मिल रही है, तो राशि अनुसार सही रत्न धारण करना किसी वरदान से कम नहीं है। आज हम आपको ऐसे 4 चमत्कारी रत्नों के बारे में बताएंगे, जो आपकी सभी समस्याएं दूर कर सकते हैं। आपको रत्न को किस विधि से और नियम से पहनना है, इसके बारे में भी जानते हैं।

मान-सम्मान और लीडरशीप के लिए पहनें माणिक्य 

माणिक्य को रत्नों का राजा कहा जाता है और इसका संबंध साक्षात सूर्य देव से है। जो लोग सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं या राजनीति में सफलता चाहते हैं, उनके लिए माणिक्य अत्यंत लाभकारी है। इसे पहनने से आत्मविश्वास बढ़ता है और कार्यक्षेत्र में आपकी लीडरशिप क्वालिटी निखर कर आती है।

नियम- इसे रविवार के दिन सोने या तांबे की अंगूठी में अनामिका उंगली में धारण करना चाहिए।

बुद्धि और व्यापार के लिए पहनें पन्ना 

पन्ना रत्न बुध ग्रह का प्रतिनिधित्व करता है, जिसे बुद्धि और व्यापार का कारक माना जाता है। यदि आप मार्केटिंग, अकाउंट्स, या लेखन के क्षेत्र में हैं, तो पन्ना आपकी निर्णय क्षमता को तेज करता है। यह रुके हुए धन को वापस दिलाने और व्यापार में नए अवसर में सहायक होता है।

Advertisement

नियम- पन्ना आप बुधवार के दिन चांदी या सोने की अंगूठी में कनिष्ठा उंगली में पहनें।

सुख-समृद्धि और भाग्योदय के लिए पहनें पुखराज 

देवगुरु बृहस्पति का रत्न पुखराज ज्ञान और भाग्य का प्रतीक है। कार्यक्षेत्र में प्रमोशन नहीं मिल रहा हो या करियर में स्थिरता की कमी हो, तो पुखराज पहनना भाग्य के द्वार खोल देता है। व्यक्ति के मान-सम्मान में भी वृद्धि करता है।

Advertisement

नियम- इसे गुरुवार के दिन सोने की अंगूठी में तर्जनी उंगली में धारण करें।

ये भी पढ़ें - Hindi Diwas Sandesh 2026 : 'हिंदी सुकून है, हिंदी मेरी पहचान...', आज हिंदी दिवस के मौके पर अपनों को भेजें ये खास संदेश

कार्यक्षेत्र में सफलता प्राप्ति के लिए पहनें नीलम

शनि देव का यह रत्न सबसे शक्तिशाली और प्रभावशाली माना जाता है। नीलम के बारे में कहा जाता है कि यह व्यक्ति को रंक से राजा बना सकता है। यदि शनि आपकी कुंडली में शुभ हो, तो यह कार्यक्षेत्र की हर बाधा को जड़ से खत्म कर देता है और आपको सफलता दिलाने में मदद करता है। 

नियम- इसे शनिवार के दिन पंचधातु या लोहे में मध्यमा उंगली में पहनें।

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्‍यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।

Published By : Sagar Singh

पब्लिश्ड 10 January 2026 at 10:59 IST