अपडेटेड 8 January 2026 at 19:30 IST

Numerology: इस मूलांक की लड़कियां खुद लिखती हैं अपनी किस्मत, सफलता हर कदम पर

Numerology: अंक ज्योतिष के मुताबिक एक ऐसा मूलांक है, जिनकी लड़कीयां अपने आप ही अपनी किस्मत लिखती हैं। इन लड़कियों के साथ हर कदम पर सफलता साथ देती है।

Follow : Google News Icon  
Numerology
Numerology | Image: freepik

Numerology: अंक ज्योतिष में बर्थ डेट का व्यक्ति के स्वभाव, सोच और फ्यूचर पर गहरा प्रभाव माना जाता है। कहा जाता है कि इंसान का मूलांक उसके जीवन की दिशा तय करता है। आज हम आपको अंक ज्योतिष के अनुसार एक ऐसे खास मूलांक के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसमें जन्म लेने वाली लड़कियां अपनी मेहनत, समझदारी और आत्मविश्वास के दम पर खुद अपनी किस्मत लिखती हैं। इनका भाग्य हर मोड़ पर इनका साथ देता है और ये जीवन में सफलता हासिल करने से कभी पीछे नहीं हटतीं हैं। आइए आपको बताते हैं कि किस मूलांक की होती हैं ऐसी लड़कियां।

बर्थ डेट से तय होता है मूलांक

अंक ज्योतिष के अनुसार व्यक्ति का मूलांक उसकी जन्म तारीख से निकलता है और यही मूलांक उसके स्वभाव, करियर और जीवन के फैसलों को प्रभावित करता है। विशेषज्ञों का मानना है कि कुछ मूलांक ऐसे होते हैं, जिनमें जन्म लेने वाले लोग चुनौतियों से डरने के बजाय उनका डटकर सामना करते हैं और आगे बढ़ते रहते हैं। यहां हम जिस मूलांक की बात कर रहे हैं, वह है मूलांक नंबर 5। अगर किसी लड़की का जन्म किसी भी महीने की 5, 14 या 23 तारीख को हुआ है, तो उसका मूलांक 5 माना जाता है। इस मूलांक का ग्रह स्वामी बुध होता है, जो बुद्धि, चतुराई, संवाद और करियर में उन्नति का कारक माना जाता है।
अंक ज्योतिष के जानकारों के अनुसार मूलांक 5 की लड़कियां काफी तेज दिमाग वाली, समझदार और मौके को पहचानने वाली होती हैं। किस्मत का साथ मिलने के साथ-साथ ये अपनी मेहनत और आत्मविश्वास के दम पर सफलता के रास्ते खुद तैयार करती हैं।

लीडरशिप क्वालिटी में होती हैं बेस्ट

मूलांक 5 की लड़कियों न सिर्फ खुद आगे बढ़ती हैं, बल्कि टीम को साथ लेकर चलना भी बखूबी जानती हैं। जब इन्हें किसी काम की जिम्मेदारी दी जाती है, तो ये पूरी ईमानदारी और एनर्जी के साथ उसे पूरा करती हैं। यही वजह है कि ये जहां भी जाती हैं, अपनी अलग पहचान बना लेती हैं।

पैसे कमाने और करियर में होती हैं एक्सपर्ट

अंक ज्योतिष के अनुसार मूलांक 5 की लड़कियां आर्थिक मामलों में भी काफी मजबूत होती हैं। ये अपने दिमाग का सही इस्तेमाल करना जानती हैं, जिससे इन्हें नौकरी और बिजनेस दोनों में सफलता मिलती है। अगर ये बिजनेस की राह चुनें, तो बेहतर प्लानिंग और समझदारी के दम पर बड़ा मुकाम हासिल कर सकती हैं और अच्छी संपत्ति की मालिक बन सकती हैं।

Advertisement

बड़े सपनों को सच करने का रखती हैं जज्बा

हर कोई सपने देखता है, लेकिन मूलांक 5 की लड़कियां सपनों को हकीकत में बदलने की ताकत रखती हैं। ये सिर्फ सपने देखने तक सीमित नहीं रहतीं, बल्कि उन्हें पूरा करने के लिए लगातार मेहनत करती हैं। इनके लिए कोई भी लक्ष्य असंभव नहीं होता और यही जज्बा इन्हें दूसरों से अलग बनाता है।

यह भी पढ़ें: Cast Fees: प्रभास की ‘द राजा साहब’ में किस स्टार को मिली कितनी फीस?

Advertisement

Published By : Kirti Soni

पब्लिश्ड 8 January 2026 at 19:30 IST