अपडेटेड 12 December 2025 at 21:36 IST
Mulank: इस मूलांक की लड़कियां महारानी की जीती हैं जिंदगी, प्यार पाने के लिए घर-परिवार-दुनिया से कर लेती हैं बगावत
Mulank: अंक शास्त्र में सभी 1 से लेकर 9 मूलांक वालों के बारे में बताया गया है। वहीं सभी मूलांक वालों के अलग-अलग स्वामी ग्रह के बारे में बताया गया है। अब ऐसे में मूलांक 2 वाले जातकों का व्यक्तित्व कैसा होता है। आइए इस लेख में विस्तार मूलांक 2 वालों के बारे में जानते हैं।
- धर्म और अध्यात्म
- 2 min read

Mulank: अंक ज्योतिष में हर अंक का अपना महत्व है और वह अपने धारक के व्यक्तित्व, स्वभाव और भाग्य पर गहरा प्रभाव डालता है। मूलांक 2 की लड़कियां ऐसी ही एक विशेष पहचान रखती हैं, जिनका स्वभाव चंद्रमा की तरह शीतल, भावुक और कल्पनाशील होता है। ये लड़कियां न सिर्फ एक 'महारानी' की तरह जीवन जीती हैं, बल्कि अपने प्यार के लिए हर हद पार करने का साहस भी रखती हैं। आइए इस लेख में विस्तार से मूलांक 2 वाली लड़कियों के बारे में जानते हैं।
मूलांक 2 वालों पर होता है चंद्रमा का प्रभाव
जिन लड़कियों का जन्म किसी भी महीने की 2, 11, 20 या 29 तारीख को होता है, उनका मूलांक 2 होता है। यह अंक चंद्रमा द्वारा शासित है, जो मन, कला, सौंदर्य, और भावुकता का कारक है। मूलांक 2 की लड़कियां बेहद संवेदनशील और भावनात्मक होती हैं। इनका मन बहुत कोमल होता है और ये दूसरों की भावनाओं को बहुत जल्दी समझ लेती हैं। इनमें कल्पनाशीलता कूट-कूटकर भरी होती है, जिस कारण ये कला, साहित्य या रचनात्मक क्षेत्रों में अच्छा प्रदर्शन करती हैं।
ये लड़कियां स्वभाव से विनम्र, मधुरभाषी और आकर्षक होती हैं। इनकी उपस्थिति लोगों को शांति और सुकून का अनुभव कराती है। इन्हें अक्सर अपने आस-पास के लोगों का भरपूर प्यार और सम्मान मिलता है, मानो ये किसी राजघराने से ताल्लुक रखती हों। ये जिस भी महफ़िल में जाती हैं, अपने शांत और सुंदर व्यक्तित्व से सबका ध्यान खींच लेती हैं।
मूलांक 2 वाली महिलाएं होती है बागी
मूलांक 2 वाली लड़कियां जीवन में प्रेम और पारिवारिक संबंधों को सबसे महत्वपूर्ण स्थान रखते हैं। ये जिससे प्यार करती हैं, उसे पूरी शिद्दत से चाहती हैं और उसके लिए कुछ भी कर गुजरने को तैयार रहती हैं। ये अपने साथी के प्रति पूरी तरह समर्पित होती हैं और भावनात्मक जुड़ाव को बहुत महत्व देती हैं। इनका प्रेम एक अटूट बंधन की तरह होता है। ये अपने प्रेमी के सुख-दुख में हमेशा उसके साथ खड़ी रहती हैं।
Advertisement
ये भी पढ़ें - Shukra Gochar 2025: 20 दिसंबर को शुक्र करेंगे धनु राशि में गोचर, इन 5 राशियों को होगा धन लाभ
मूलांक 2 वाली महिलाओं का करियर
मूलांक 2 वाली महिलाएं बेहद भावुक होती हैं, लेकिन यह बेहद मजबूत भी होती हैं। यह जिस भी फैसले को लेती हैं, उन्हें जरूर पूरा करती हैं।
Advertisement
Published By : Sujeet Kumar
पब्लिश्ड 12 December 2025 at 21:36 IST