अपडेटेड 12 December 2025 at 19:52 IST

Shukra Gochar 2025: 20 दिसंबर को शुक्र करेंगे धनु राशि में गोचर, इन 5 राशियों को होगा धन लाभ

Shukra Gochar 2025: ज्योतिष शास्त्र में 20 दिसंबर को शुक्र धनु राशि में गोचर करने जा रहे हैं। जिससे कुछ राशियों को उत्तम परिणाम मिल सकते हैं। आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं कि किन राशियों को लाभ हो सकता है।

 Shukra Gochar 2025
Shukra Gochar 2025 | Image: Freepik

Shukra Gochar 2025: साल 2025 का समापन होने जा रहा है और इसी के साथ ग्रहों की चाल में एक बड़ा और महत्वपूर्ण बदलाव होने जा रहा है। धन, ऐश्वर्य, प्रेम और भौतिक सुख-सुविधाओं के कारक ग्रह शुक्र, 20 दिसंबर 2025 को अपनी चाल बदलकर देवगुरु बृहस्पति की राशि धनु में गोचर करेंगे। यह गोचर ज्योतिषीय दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण माना जा रहा है, क्योंकि शुक्र लगभग 24 दिनों तक धनु राशि में रहेंगे और 13 जनवरी 2026 तक यहीं विराजमान रहेंगे। 

शुक्र का यह राशि परिवर्तन कुछ राशियों के लिए अत्यंत शुभ फलदायी साबित हो सकता है। यह समय आय में वृद्धि, करियर में नए अवसर और भाग्य का पूरा साथ लेकर आएगा। विशेष रूप से, 5 राशियां ऐसी हैं जिनके लिए यह गोचर धन लाभ और समृद्धि के द्वार खोल देगा। 

शुक्र गोचर से मेष राशि वालों को होगा लाभ 

मेष राशि के जातकों के लिए, शुक्र का यह गोचर उनके भाग्य भाव  में हो रहा है। यह गोचर आपके भाग्य को मजबूत करेगा। आय के नए स्रोत खुलेंगे, और पुराने निवेश से भी लाभ होने की संभावना है। आर्थिक रूप से यह अवधि अत्यंत शुभ है। नौकरीपेशा लोगों को पदोन्नति और वेतन वृद्धि मिल सकती है। व्यापार में बड़े और लाभकारी अनुबंध मिल सकते हैं।

मिथुन राशि वालों को मिलेंगे शुभ परिणाम 

मिथुन राशि वालों के लिए शुक्र सप्तम भाव में गोचर करेंगे। यह स्थिति साझेदारी और व्यापार के लिए विशेष रूप से शुभ है। व्यापार में आपकी योजनाएं सफल होंगी, जिससे आय में वृद्धि होगी। अगर आर्थिक समस्याओं का सामना कर रहे थे, तो उनका समाधान मिलेगा। व्यापार के क्षेत्र में मुनाफा बढ़ेगा। नए स्थानों पर धन निवेश करना फायदेमंद साबित हो सकता है।

Advertisement

ये भी पढ़ें - Methi Health Tips: ब्लड प्रेशर से लेकर जोड़ो के दर्द के लिए बेहद फायदेमंद है मेथी, अभी से ही खाना करें शुरु; जानें तरीका 

कन्या राशि वालों का होगा भाग्योदय 

कन्या राशि के लिए शुक्र गोचर कुंडली के चतुर्थ भाव में हो रहा है। यहां पर गुरु के साथ उनकी दृष्टि संबंध से महाधन योग का निर्माण भी हो सकता है। आपको आकस्मिक धन लाभ हो सकता है। संपत्ति या वाहन खरीदने के योग बन रहे हैं। करियर के क्षेत्र में अच्छा लाभ मिलेगा। अपनी मेहनत और लगन से नौकरी में तरक्की मिल सकती है।

Advertisement

धनु राशि वालों की पूरी होगी मनोकामना

यह गोचर आपकी लग्न राशि में हो रहा है, जो आपके व्यक्तित्व और आत्मविश्वास को प्रभावित करेगा। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी, जिससे आप धन कमाने के नए अवसरों को पहचान पाएंगे। कार्य करने की शैली में निखार आएगा, जो आर्थिक लाभ देगा। करियर में उन्नति के योग हैं। बॉस और वरिष्ठ अधिकारी आपके काम की प्रशंसा करेंगे।

कुंभ राशि वालों को होगा धन लाभ 

कुंभ राशि के लिए शुक्र का गोचर एकादश भाव में होगा। यह गोचर आपके लिए किसी वरदान से कम नहीं है। आपकी आय में जबरदस्त वृद्धि होगी। लाभ कमाने के नए रास्ते खुलेंगे। बड़े भाई-बहनों और मित्रों से आर्थिक सहयोग मिल सकता है। नौकरीपेशा लोगों को बेहतर अवसर मिलेंगे। व्यापार में मुनाफा बढ़ेगा।

Published By : Sujeet Kumar

पब्लिश्ड 12 December 2025 at 19:52 IST