अपडेटेड 30 October 2025 at 11:43 IST
November Grah Gochar 2025 : नवंबर में ग्रहों का महा-चमत्कार, 4 राजयोग बनाएंगे इन राशियों को धनवान; शुरू होगा गोल्डन पीरियड
November Grah Gochar 2025 : नवंबर महीने में ग्रहों का बेहद शुभ योग बनने जा रहा है। इस महीने में मालव्य के साथ-साथ 4 राजयोग बनने जा रहा है। जिससे 4 राशियों को फायदा होगा। आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं।
- धर्म और अध्यात्म
- 2 min read

November Grah Gochar 2025 : वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, नवंबर महीने में कई योगों का निर्माण हो रहा है। जिसमें मालव्य राजयोग के साथ-साथ 4 राजयोग बन रहा है। जिसमें हंस राजयोग, मालव्य राजयोग, आदित्य मंगल राजयोग बन रहे हैं। आपको बता दें, नवंबर महीने में मंगल और के स्वराशि वृश्चिक में रूचक राजयोग भी बनेगा। इससे कुछ राशियों की किस्मत चमक सकती है। साथ ही आर्थिक तंगी से भी छुटकारा मिल सकता है।
आइए इस लेख में विस्तार से ज्योतिषाचार्य पंडित दयानंद त्रिपाठी से जानते हैं।
वृषभ राशि वालों के राजयोग शुरु
वृषभ राशि के जातकों के लिए नवंबर का महीना लाभदायी माना जा रहा है। आपकी राशि ने 7वें भाव में राजयोग निर्माण होने जा रहा है। इस राशि के जातकों को आर्थिक लाभ होगा। जीवन में सुख-शांति की प्राप्ति हो सकती है। इस राशि के व्यापारियों को लाभ हो सकता है। साथ ही आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि हो सकती है।
तुला राशि के लिए विशेष फलदायी
तुला राशि के जातकों के लिए नवंबर का महीना सिद्धि प्राप्ति का है। इस राशि के जातकों को पुराने निवेश से लाभ हो सकता है। अविवाहिताओं के विवाह के योग बनते दिख रहे हैं। आपके घर जल्द ही मांगलिक कार्य हो सकते हैं। कार्यक्षेत्र में उन्नति की प्राप्ति हो सकती है। अगर आपके किसी विषय पर विचार किया है तो उसपर काम करना शुरू करें। आपको मेहनत का पूरा फल मिलेगा।
Advertisement
ये भी पढ़ें - Devuthani Ekadashi 2025 Puja : देवउठनी एकादशी के दिन भगवान विष्णु की पूजा कैसे करें? जानें अभिषेक करने से लेकर विधि और नियम
मकर राशि वालों को मिलेंगी बड़ी उपलब्धियां
मकर राशि के जातकों के लिए नवंबर का महीना अच्छा रहने वाला है। इस राशि में मालव्य राजयोग बनने जा रहा है। आपको बड़ी उपलब्धि मिल सकती है। आपको पार्टनर का पूरा साथ मिलेगा। मान-सम्मान की प्राप्ति हो सकती है। जीवन में आ रही सभी परेशानियां दूर हो सकती है। आपको मेहनत का पूरा फल मिलेगा। इस राशि के जातकों को निवेश से लाभ हो सकता है। आपके विदेश जाने के योग बन रहे हैं।
Advertisement
Published By : Ankur Shrivastava
पब्लिश्ड 30 October 2025 at 11:43 IST