अपडेटेड 30 December 2025 at 20:08 IST
New Year 2026 Mulank: नए साल में मिलेगी तरक्की या जुड़ेंगे टूटे रिश्ते, 1 से लेकर 9 तक सभी मूलांक के लिए न्यू ईयर कैसा रहेगा?
New Year 2026 Numerology Tips: नया साल रीसेट और अपग्रेड लेकर आ रहा है। काम में नई जिम्मेदारियां होंगी, रिश्तों में साफ-साफ बात होगी और जीवन में जरूरी बदलाव आएंगे। ऐसे में आपका मूलांक आने वाले साल के बारे में काफी कुछ बता सकता है।
- धर्म और अध्यात्म
- 3 min read

नया साल 2026 कई लोगों के जीवन में बदलाव, नई शुरुआत और रिश्तों में साफ-सफाई लेकर आ रहा है। अंक ज्योतिष के अनुसार, आपका मूलांक यानी जन्म तारीख से निकला अंक यह बताता है कि आने वाला साल आपके करियर, रिश्तों और सोच पर कैसा असर डालेगा। ऐसे में अंक ज्योतिष विशेषज्ञ और आध्यात्मिक परामर्शदाता एवं उपचारक डॉ. मधु कोटिया ने बताया कि आने वाला साल मूलांक के हिसाब से कैसा रहने वाला है। तो चलिए जानते हैं कि 2026 आपके लिए क्या नया लेकर आया है।
मूलांक 1 (जन्म तारीख: 1, 10, 19, 28)
2026 आपके लिए नई शुरुआत और लीडरशिप का साल है। काम में जिम्मेदारी बढ़ेगी और लोग आपकी बात को गंभीरता से लेंगे। सफलता मिलेगी, बस फैसले सोच-समझकर लेने होंगे। रिश्तों में थोड़ा संतुलन जरूरी रहेगा।
Tip: हर बड़ा फैसला जल्दबाजी में न लें, थोड़ा रुककर सोचें।
मूलांक 2 (2, 11, 20, 29)
यह साल भावनाओं को समझने और रिश्तों को साफ़ करने का है। कुछ रिश्ते और गहरे होंगे, तो कुछ से दूरी बन सकती है। करियर में सहयोग मिलेगा, लेकिन ओवरथिंकिंग से बचना होगा।
Advertisement
Tip: हर किसी को खुश करने की कोशिश न करें, अपनी सीमाएं तय करें।
मूलांक 3 (3, 12, 21, 30)
2026 क्रिएटिविटी और कम्युनिकेशन के लिए शानदार है। जो लोग मीडिया, सेल्स, मार्केटिंग या पब्लिक डीलिंग में हैं, उन्हें अच्छे मौके मिलेंगे। खर्च बढ़ सकता है, इसलिए बजट जरूरी है।
Advertisement
Tip: बोलने से पहले थोड़ा सोचें, आपकी बातें आपकी पहचान बनेंगी।
मूलांक 4 (4, 13, 22, 31)
यह साल धीरे-धीरे लेकिन मजबूत सफलता देगा। बदलाव होंगे, पर वो आपको सही रास्ते पर लाएंगे। मेहनत और अनुशासन से बड़ा फायदा मिलेगा।
Tip: रोजमर्रा का रूटीन बनाएं, यही आपकी सबसे बड़ी ताकत बनेगा।
मूलांक 5 (5, 14, 23)
तेज बदलाव, नई जगहें, नई सीख और नए लोग लेकर आएगा। 2026 आपके लिए काफी एक्टिव रहेगा। करियर में नई भूमिका या नई स्किल सीखने का मौका मिल सकता है।
Tip: एक समय में एक ही लक्ष्य पर ध्यान दें।
मूलांक 6 (6, 15, 24)
घर-परिवार और रिश्तों के लिए यह साल शुभ है। प्यार, कमिटमेंट और स्थिरता बढ़ेगी। कुछ लोगों के लिए घर या परिवार से जुड़ा बड़ा फैसला भी हो सकता है।
Tip: दूसरों का ख्याल रखें, लेकिन खुद को न भूलें।
मूलांक 7 (7, 16, 25)
यह साल आत्मचिंतन और सही दिशा चुनने का है। आप कम चीजों में संतुष्ट रहना सीखेंगे और आपकी अंतर्ज्ञान शक्ति मजबूत होगी।
Tip: हर हफ्ते थोड़ा समय खुद के साथ बिताएं।
मूलांक 8 (8, 17, 26)
2026 मेहनत और जिम्मेदारी का साल है। काम ज़्यादा रहेगा, लेकिन उसका फल भी पक्का मिलेगा। करियर में स्थिरता और लंबी सफलता के योग हैं।
Tip: आप धैर्य रखें ओर शॉर्टकट लेने से बचें।
मूलांक 9 (9, 18, 27)
यह साल साहस और कर्म का फल देने वाला है। पुराने तनाव और नेगेटिव लोगों से बाहर निकलने का मौका मिलेगा। सही दिशा में मेहनत रंग लाएगी।
Tip: आप गुस्से से नहीं, बल्कि समझदारी से फैसले लें।
नया साल रीसेट और अपग्रेड लेकर आ रहा है। काम में नई जिम्मेदारियां होंगी, रिश्तों में साफ-साफ बात होगी और जीवन में जरूरी बदलाव आएंगे। जो चीजें आपकी शांति छीनती हैं, उनसे दूरी बनाएं और जो आपकी ग्रोथ बढ़ाती हैं, उन चीजों को रोज थोड़ा-थोड़ा करके समय दें।
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।
Published By : Samridhi Breja
पब्लिश्ड 30 December 2025 at 20:08 IST