अपडेटेड 13 December 2025 at 20:26 IST

New Year 2026: नए साल के पहले दिन कर लें ये 4 काम, पूरी होंगी आपकी सभी मनोकामनाएं; जल्द मिलेगी सफलता

New Year 2026: नए साल 2026 व्यक्ति के जीवन में उम्मीदें और खुशियां लेकर आया है। अब ऐसे में नए साल के पहले दिन कौन से ऐसे 4 काम हैं, जिसे करने से व्यक्ति को सफलता मिल सकती है। आइए इस लेख

New Year 2026
New Year 2026 | Image: Freepik

New Year 2026: नया साल नई उम्मीदें, नए संकल्प और जीवन में एक नई शुरुआत लेकर आता है। हर कोई चाहता है कि आने वाला साल उनके लिए खुशहाली, समृद्धि और सफलता से भरा हो। ज्योतिष और लोक मान्यताओं के अनुसार, साल का पहला दिन यानी 1 जनवरी, किसी भी कार्य को शुरू करने या विशेष चीजों का पालन करने के लिए बहुत महत्वपूर्ण होता है।

 ऐसा माना जाता है कि अगर आप नए साल शुभता चाहते हैं तो नए साल के पहले दिन कुछ ऐसे काम हैं, जिसे करने से व्यक्ति को उत्तम फलों की प्राप्ति हो सकती है और साल भर आपको सकारात्मकता के अवसर मिल सकते हैं। आइए इस लेख में विस्तार से कुछ ऐसे काम करने के बारे में जानेंगे। जिससे आपका भाग्योदय हो सकता है।

नए साल के पहले दिन ब्रह्म मुहूर्त में आंखें बद करके मांगे इच्छा 

नए साल के पहले दिन आप ब्रह्म मुहूर्त में आंखें बंद करके आपकी जो इच्छा वो मांगे और फिर भगवान तुलसी के पौधे में जल चढ़ाएं। इस दौरान आप संकल्प जरूर लें। इससे आपको उत्तम परिणाम मिल सकते हैं। 
आपको सबसे पहले एक कॉपी में अपने 3-5 मुख्य लक्ष्य जैसे कि सेहत सुधारना, नया कौशल सीखना, पैसा बचाना स्पष्ट रूप से लिखें। पहला दिन एक मजबूत इरादे के साथ शुरू करने से आपको पूरे साल अपने लक्ष्यों पर टिके रहने की प्रेरणा मिलती है। इससे आपको बेहतर फल मिल सकते हैं।

नए साल में दान-पुण्य जरूर करें

साल के पहले दिन दान-पुण्य करने का विशेष महत्व है। इससे आपके ग्रहों की स्थिति मजबूत होती है और घर में सुख-शांति आती है। किसी जरूरतमंद को गर्म कपड़े, कंबल, अनाज या अपनी क्षमतानुसार धन का दान करें। गौशाला में चारा दान करना भी बहुत शुभ माना जाता है। दान करने से मन को शांति मिलती है और आपके कर्मों में शुभता आती है, जो भविष्य में आपकी परेशानियों को दूर करने में सहायक होता है।

Advertisement

ये भी पढ़ें - Surya Dev Stotra: रविवार के दिन जरूर करें सूर्य अष्टोत्तर शतनामावली स्तोत्र का पाठ, जीवन की सभी मुश्किलें होंगी दूर 

नए साल में आप घर की साफ-सफाई जरूर करें

नए साल के पहले दिन आपका घर स्वच्छ, व्यवस्थित और सकारात्मक ऊर्जा से भरपूर होना चाहिए। मां लक्ष्मी को साफ-सफाई बहुत पसंद है, इसलिए घर में कोई भी कबाड़ न रखें।  घर में कपूर जलाकर या गंगाजल छिड़ककर शुद्धि करें। जिससे पूरे साल घर में धन-धान्य की कमी नहीं होती है।

Advertisement

नए साल के पहले दिन लड्डू गोपाल की करें सेवा 

आप नए साल के पहले दिन लड्डू गोपाल की सेवा जरूर करें। उन्हें ऊनी पोषाक पहनाएं। उन्हें मीठे पकवानों का भोग लगाएं। इससे लड्डू गोपाल शीघ्र प्रसन्न होते हैं और भक्तों पर अपी कृपा बरसाते हैं। 

Published By : Sujeet Kumar

पब्लिश्ड 13 December 2025 at 20:26 IST