अपडेटेड 3 October 2024 at 12:16 IST
Navratri Fast: कौन लोग न रखें नवरात्रि व्रत? जान लें इसे रखने के नियम
What are the rules for fasting in Durga Mata? नवरात्रि का व्रत कौन नहीं रख सकता है? जानते हैं इस लेख के माध्यम से...
- धर्म और अध्यात्म
- 2 min read
Who can keep Navratri fast? जो लोग नवरात्रि के दौरान व्रत रखते हैं उन्हें कुछ नियमों का पालन करना चाहिए। बता दें कि नियमों का पालन करने पर ही व्रत का फल पूरा मिलता है। ऐसे में माता रानी के 9 दिन यदि आप उपवास रख रहे हैं तो आपको इन नियमों के बारे में पता होना चाहिए। जो लोग ये नियमों का पालन नहीं करते, उन्हें व्रत रखने का कोई अधिकार नहीं है। जानते हैं किन लोगों को व्रत नहीं रखना चाहिए।
आज का हमारा लेख उन्हीं लोगों पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि किन लोगों को व्रत नहीं रखना चाहिए और व्रत करने के क्या नियम (Vrat Karne ke Niyam) हैं। पढ़ते हैं आगे…
कौन लोग न रखें नवरात्रि व्रत? (Navratri Fast Rules in Hindi)
- जिन लोगों को ज्यादा क्रोध आता है या जो लोग झूठ बोलते हैं उन लोगों को कभी भी व्रत नहीं करना चाहिए। बता दें कि माता रानी को वे लोग बिल्कुल पसंद नहीं हैं जो क्रोध में आकर गलत शब्दों का प्रयोग करते हैं।
- जो लोग गुटका, पान, मांस, मसालेदार खाना, धूम्रपान, शराब आदि का सेवन करते हैं। उन लोगों को भी व्रत नहीं रखना चाहिए। ऐसे लोग इन सब चीजों के आदि होते हैं ऐसे में वे व्रत के दौरान यदि इन्हें अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाते हैं तो इससे व्रत का असर नहीं मिलता है।
- व्यक्ति को अशौच अवस्था में व्रत नहीं रखना चाहिए। इस अवस्था में भी व्रत का असर नहीं मिलता है।
- जिन महिलाओं का मासिक धर्म चल रहा है वे भी व्रत को करने से बचें।
व्रत रखने के क्या नियम है?
- सबसे पहले आप सुबह ब्रह्म मुहूर्त में उठें और व्रत रखने के दौरान किसी भी महिला या कन्या का अपमान ना करें।
- व्रत के दौरान किसी भी लंबी यात्रा पर जाने से बचें।
- व्रत के दौरान सहवास, बाहर का भोजन आदि को त्यागें।
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।
Published By : Garima Garg
पब्लिश्ड 3 October 2024 at 12:16 IST