अपडेटेड 10 October 2024 at 08:05 IST

Maha Ashtami 2024: अष्टमी पर जरूर करें मां महागौरी के इन मंत्रों का जाप, जानें आरती

Navratri 8th Day 2024 Maha Ashtami: नवरात्रि के आंठवे दिन मां गौरी के इन मंत्रों का करें जाप। जानें मां महागौरी की आरती के बारे में...

Maha Gauri
Maha Ashtami 2024 | Image: Freepik

Navratri 8th Day 2024 Maha Ashtami: नवरात्रि का आठवां दिन मां महागौरी को समर्पित है। इस दिन मां महागौरी को प्रसन्न करने के लिए लोग न केवल व्रत रखते हैं बल्कि कई ऐसे नियम धर्म भी करते हैं, जिससे उन्हें प्रसन्न किया जा सके। यदि आप भी मां महागौरी को प्रसन्न करना चाहते हैं तो आज के दिन मां महागौरी के मंत्रों का जाप जरूर करें। 

आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से मां महागौरी के मंत्र (Maa Mahaashtami mantra) और उनकी आरती (Maa Mahaashtami aarti) के बारे में बताएंगे। पढ़ते हैं आगे…

महागौरी के मंत्र (Mahagauri Mata ke mantra)

  1. मंत्र: श्री क्लीं ह्रीं वरदायै नम:
  2. मंत्र: ॐ ऐं ह्रीं क्लीं महागौर्ये नम:
  3. सर्वभू‍तेषु माँ गौरी रूपेण संस्थिता।
    नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नम:।।

महागौरी की आरती (Mahagauri Mata ki Aarti)

जय महागौरी जगत की माया ।
जय उमा भवानी जय महामाया ॥
हरिद्वार कनखल के पासा ।
महागौरी तेरा वहा निवास ॥
चंदेर्काली और ममता अम्बे
जय शक्ति जय जय मां जगदम्बे ॥
भीमा देवी विमला माता
कोशकी देवी जग विखियाता ॥
हिमाचल के घर गोरी रूप तेरा
महाकाली दुर्गा है स्वरूप तेरा ॥
सती ‘सत’ हवं कुंड मै था जलाया
उसी धुएं ने रूप काली बनाया ॥
बना धर्म सिंह जो सवारी मै आया
तो शंकर ने त्रिशूल अपना दिखाया ॥
तभी मां ने महागौरी नाम पाया
शरण आने वाले का संकट मिटाया ॥
शनिवार को तेरी पूजा जो करता
माँ बिगड़ा हुआ काम उसका सुधरता ॥
‘चमन’ बोलो तो सोच तुम क्या रहे हो
महागौरी माँ तेरी हरदम ही जय हो ॥

ये भी पढ़ें - अष्टमी या नवमी वाले दिन कन्या को क्या न खिलाएं? जानें सही नियम

Advertisement

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्‍यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।

Published By : Garima Garg

पब्लिश्ड 10 October 2024 at 08:05 IST