अपडेटेड 9 October 2024 at 12:12 IST
Ashtami/Navmi 2024: अष्टमी या नवमी वाले दिन कन्या को क्या न खिलाएं? जानें सही नियम
What are the rules for Kanya Pooja? नवरात्रि में अष्टमी और नवमी के दिन कन्याओं को भूलकर भी एक सब्जी नहीं खिलानी चाहिएं। जानें सही नियम...
- धर्म और अध्यात्म
- 2 min read

Which vegetables are not allowed in kanya pujan: नवरात्रों के आखिरी दो दिन यानी अष्टमी और नवमी को कन्याओं का पूजन किया जाता है। बता दें कि 9 दिन 9 रूपों का पूजन होता है। वहीं अष्टमी और नवमी पर नौ कन्याओं का पूजन कर उन्हें खाना खिलाया जाता है। यह कन्याएं देवी दुर्गा का रूप मानी जाती हैं। ऐसे में इस दिन यदि कन्याओं को कुछ चीज खिलाई जाए तो मां का आशीर्वाद प्राप्त हो सकता है। लेकिन यह भी जानना जरूरी है कि कन्याओं की थाली में किन चीजों को नहीं परोसना चाहिए।
आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि कन्याओं की थाली में किस चीज को ना परोसें और किन चीजों का सेवन कन्याओं को करवाएं। पढ़ते हैं आगे…
कन्याओं को भोजन में क्या खिलाना चाहिए और क्या नहीं?
अष्टमी और नवमी के दिन यदि आप कन्याओं को खाना खिला रहे हैं तो ऐसे में आप भूल कर भी उनकी थाली में प्याज या लहसुन से बनी कोई भी चीज ना रखें। बता दें कि इससे माता रानी रुष्ट हो सकती हैं। इससे अलग एक यह भी मानता है कि कन्याओं की थाली में ज्यादा तीखादार भोजन या बाहरी भोजन भी नहीं रखना चाहिए।
कन्याओं का पूजन करने के नियम
- सबसे पहले आप कन्याओं का स्वागत करें और उनके पैर धोकर आसन पर बैठाएं।
- अब उन्हें कलावा बांधें और माथे पर कुमकुम लगाएं।
- उसके बाद उनकी थाली में पूडी, काले चने, नारियल और हलवे को रखें और उनका भोग लगाएं।
- आप चाहें तो कन्याओं को चावलों की खीर भी बनाकर खिला सकते हैं। मान्यता है कि चावलों में मां लक्ष्मी का वास होता है। ऐसे में यदि चावलों की खीर बनाई जाए तो इससे मां लक्ष्मी का आशीर्वाद प्राप्त हो सकता है।
- अब आप कन्याओं को उपहार के रूप में चुनरी, चूड़ियां या नए वस्त्र दे सकते हैं।
- इसके साथ-साथ फल और दक्षिणा देना भी जरूरी है।
- इसके बाद आप कन्याओं के पैर छूकर और उनके हाथ में थोड़े से चावल देकर अपने घर में छिड़काव करवाएं और उन्हें विदा करें।
Advertisement
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।
Published By : Garima Garg
पब्लिश्ड 9 October 2024 at 12:11 IST