Navratri 7th Day Maa Kalratri Puja Vidhi: मां कालरात्रि की पूजा और भोग से दूर करें बुरी शक्तियों का डर, जानें पूजन विधि और मंत्र
Navratri 7th Day Maa Kalratri Puja Vidhi: नवरात्रि का सातवां दिन मां कालरात्रि का होता है। इस दिन आप माता की पूजा और भोग करके बुरी शक्तियों के डर को मिटा सकते हैं।
- धर्म और अध्यात्म
- 2 min read

Navratri 7th Day Maa Kalratri Puja Vidhi: नवरात्रि के सातवें दिन माता कालरात्रि की पूजा का विशेष महत्व है। इस दिन मां को गुड़ और उससे बनी मिठाइयां भोग लगाने से घर में सुख-समृद्धि आती है और सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं। आइए आपको बताते हैं माता कालरात्रि की पूजा विधि, मंत्र और उनके भोग की आसान रेसिपी के बारे में…
मां कालरात्रि की पूजा का महत्व
नवरात्रि के पावन पर्व में माता के नौ स्वरूपों की पूजा-अर्चना की जाती है। सातवें दिन माता कालरात्रि की पूजा होती है। कहा जाता है कि इस रूप में माता ने असुरों का वध करने के लिए शक्ति का विशेष रूप धारण किया था। इस दिन माता की उपासना करने से बुरी शक्तियों और नकारात्मक ऊर्जा से मुक्ति मिलती है।
कैसे बनाएं मां कालरात्रि का भोग?
मां कालरात्रि को गुड़ से बनी मिठाइयां बहुत पसंद आती हैं। खास रूप से मालपुआ का भोग लगाने से माता प्रसन्न होती हैं। ऐसा करने से सभी की इच्छाओं की पूर्ति होती है। सातवें दिन घर पर माता को गुड़ से बने मालपुए का भोग लगाना शुभ माना जाता है।
भोग बनाने की सामग्री
- 1 कप मैदा
- 1 कप खोया (कद्दूकस किया हुआ)
- 1/2-1 कप पानी
- 10 टुकड़े पिस्ता (बारीक कटा हुआ)
- 8 टुकड़े बादाम (बारीक कटा हुआ)
- एक चुटकी केसर
- 6 टेबल स्पून घी
- 4 कप गुड़
भोग बनाने का तरीका
Advertisement
- 1. सबसे पहले मैदे में पानी डालकर बैटर तैयार करें।
- 2. अब इसमें खोया डालकर अच्छे से मिक्स करें।
- 3. पैन में घी गरम करें और बैटर डालकर मालपुए दोनों तरफ से सुनहरे होने तक सेंकें।
- 4. गुड़ का सीरप तैयार करें और उसमें मालपुए भिगोएं।
- 5. प्लेट में मालपुए रखकर ऊपर से बादाम, पिस्ता और केसर डालकर सर्व करें।
मां कालरात्रि की पूजा विधि
सुबह स्नान कर लाल कंबल पर आसन रखें और मां कालरात्रि की तस्वीर स्थापित करें।
गंगाजल का छिड़काव करें, दीपक जलाएं और परिवार के साथ जयकारे लगाएं।
दुर्गा चालीसा का पाठ करें और हवन करें।
माता के मंत्र का जाप रुद्राक्ष की माला से किया जा सकता है।
Advertisement
मां कालरात्रि पूजन मंत्र
बीज मंत्र: ॐ ऐं ह्रीं क्लीं कालरात्र्यै नमः
स्तोत्र मंत्र: या देवी सर्वभूतेषु मां कालरात्रि रूपेण संस्थिता। नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नमः
अन्य मंत्र: ॐ कालरात्र्यै नमः’* और *‘ॐ ऐं ह्रीं क्लीं चामुण्डायै विच्चै