कौन हैं Rajvir Jawanda? जो भयानक एक्सीडेंट के बाद जिंदगी और मौत के बीच लड़ रहे जंग
Rajvir Jawanda: राजवीर जवांदा का भयंकर एक्सीडेंट हो गया है, जिसके बाद वह जिंदगी और मौत के बीच जंग लड़ रहे हैं। आइए जानते हैं कि कौन हैं राजवीर जवांदा?
- मनोरंजन समाचार
- 2 min read

Rajvir Jawanda: पंजाब म्यूजिक इंडस्ट्री से चौंकाने वाली खबर सामने आई है। फेमस सिंगर राजवीर जवांदा एक सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। उनकी हालत बेहद नाजुक बताई जा रही है फिलहाल उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया है, जहां वह जिंदगी और मौत के बीच जंग लड़ रहे हैं। आइए जानते हैं कि सिंगर के साथ कब और कैसे हुआ ये हादसा?
कौन हैं राजवीर जवांदा?
राजवीर जवांदा पंजाबी इंडस्ट्री के एक फेमस फोक और ट्रेडिशनल सिंगर हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत साल 2014 में की थी। उन्होंने गाने ‘मुंडे लाइक मी’ से अपने करियर की शुरुआत की थी। राजवीर मनिंदर बुट्टर समेत कई फेमस स्टार्स के साथ काम कर चुके हैं।
कब और कहां हुआ ये हादसा?
राजवीर जवांदा के साथ ये हादसा 27 सितंबर की सुबह हिमाचल प्रदेश के बद्दी के पास हुआ था। बताया जा रहा है कि सिंगर बाइक से शिमला की ओर जा रहे थे। उसी दौरान उनके साथ ये दुर्घटना हो गई। हादसे में उन्हें सिर और रीढ़ की हड्डी में गंभीर चोटें आई हैं। हादसे के बाद उन्हें तुरंत पास के सिविल हॉस्पिटल ले जाया गया। वहां पर राजवीर को कार्डियक अरेस्ट भी आया। हालत नाजुक होने पर डॉक्टर्स ने उन्हें मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में रेफर कर दिया है।
क्या बोल रहे डॉक्टर्स?
फोर्टिस अस्पताल की मेडिकल टीम का कहना है कि राजवीर की जांच के बाद उन्हें एडवांस लाइफ सपोर्ट और वेंटिलेटर पर रखा गया है। उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है। लगातार राजवीर पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है।
Advertisement
फैंस को सता रही चिंता
बता दें कि राजवीर जवांदा के इंस्टाग्राम पर 2.4 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। उनकी लाइव परफॉर्मेंस और शादी में की गई स्टेज परफॉर्मेंस बेहद लोकप्रिय रही हैं। एक्सीडेंट की खबर से फैंस सदमे में हैं और सोशल मीडिया पर उनकी जल्द ही ठीक होने की दुआएं कर रहे हैं।