Vijay Rally Stampede: करूर रैली में भगदड़ मचने पर विजय ने बीच में रोकी स्पीच, पीड़ितों के लिए किया एम्बुलेंस का इंतजाम

Actor Vijay Political Rally Stampede: तमिल सुपरस्टार और टीवीके नेता विजय की करूर रैली में भगदड़ मच गई जिसमें लगभग 30 लोगों की मौत की खबर सामने आ रही है। घायलों को तुरंत अस्पताल ले जाया गया।

Follow : Google News Icon  
Actor Vijay Political Rally Stampede
Actor Vijay Political Rally Stampede | Image: instagram, ANI

Actor Vijay Political Rally Stampede: तमिल सुपरस्टार और टीवीके नेता विजय की करूर रैली में बड़ा हादसा हो गया। शनिवार शाम को विजय की चुनावी रैली में भगदड़ मच गई जिसमें लगभग 30 लोगों की मौत की खबर सामने आ रही है। घायलों को तुरंत अस्पताल ले जाया गया। अब खबरें सामने आ रही हैं कि भीड़ में दम घुटने से परेशान लोगों को एक्टर ने पानी की बोतलें बांटी हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, टीवीके नेता विजय की करूर रैली में ज्यादा भीड़ बढ़ने की वजह से ये दर्दनाक हादसा हुआ है। जब विजय ने देखा कि उनकी रैली में भगदड़ मच गई है तो उन्हें अपना भाषण बीच में ही रोकना पड़ा।

विजय की करूर रैली में भगदड़

सामने आई जानकारी की माने तो, विजय ने करूर में पहले अपना भाषण रोका, फिर लोगों को पानी बांटा। और तो और, उन्होंने कथित तौर पर घुटन महसूस कर रहे लोगों के लिए एम्बुलेंस का भी इंतजाम किया था। उनका एक वीडियो सामने आया है जिसमें वो पुलिसवालों से एक लापता बच्ची को ढूंढने की रीक्वेस्ट कर रहे हैं। बच्ची के खोने पर विजय कहते हैं- पुलिस प्लीज मदद कीजिए।

भगदड़ पर पीएम मोदी ने जताया दुख

हादसे में मरने वालों की संख्या लगाातार बढ़ती ही जा रही है। ऐसे में पीएम नरेंद्र मोदी ने इस घटना पर शोक जताया है। उन्होंने एक्स हैंडल के जरिए लिखा कि राजनीतिक रैली के दौरान हुई दुर्भाग्यपूर्ण घटना बेहद दुखद है। उनकी संवेदनाएं उन परिवारों के साथ हैं जिन्होंने अपने प्रियजनों को खो दिया है। 

Advertisement

ये भी पढ़ेंः BIG BREAKING: करूर में एक्टर विजय की रैली में भगदड़, 31 लोगों की मौत; कई घायल

Published By :
Sakshi Bansal
पब्लिश्ड