अपडेटेड 27 September 2025 at 22:23 IST
BIG BREAKING: करूर में एक्टर विजय की रैली में भगदड़, 31 लोगों की मौत; कई घायल
Actor Vijay Political Rally Stampede, Tamil Nadu Stampede: तमिलनाडु से एक बड़ी घटना की खबर सामने आई है। जी हां, यहां के करूर में TVK (तमिलनाडु वेत्री कझगम) प्रमुख और अभिनेता विजय की चुनावी रैली में भगदड़ मच गई है। अभी तक मिली जानकारी के अनुसार, इस हादसे में 31 लोगों की मौत हो गई हैं, वहीं कई लोग घायल हुए हैं। आशंका है कि मृतकों की संख्या बढ़ सकती है। मरने वालों में तीन बच्चे भी शामिल हैं।
- भारत
- 4 min read

Actor Vijay Political Rally Stampede, Tamil Nadu Stampede: तमिलनाडु से एक बड़ी घटना की खबर सामने आई है। जी हां, यहां के करूर में TVK (तमिलनाडु वेत्री कझगम) प्रमुख और अभिनेता विजय की चुनावी रैली में भगदड़ मच गई है। अभी तक मिली जानकारी के अनुसार, इस हादसे में 31 लोगों की मौत हो गई है, वहीं 50 से अधिक लोग घायल हुए हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आशंका है कि मृतकों की संख्या बढ़ सकती है। मरने वालों में महिलाएं और कई बच्चे भी शामिल हैं।
मिली जानकारी के अनुसार, करूर में TVK (तमिलनाडु वेत्री कझगम) प्रमुख और अभिनेता विजय की चुनावी रैली कर रहे थे। इस दौरान काफी संख्या में उनके समर्थक रैली में आए हुए थे। न्यूज एजेंसी एएनआई के अनुसार, एक्टर विजय की चुनावी प्रचार अभियान में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए थे। शुरू में यहां भगदड़ जैसी स्थिति होने की खबर आई। उसके बाद यह घटना बड़ी हो गई। शुरुआती जानकारी के अनुसार, इस हादसे में 31 लोगों की दर्दनाक मौत की खबर आई है।
जनता से डॉक्टरों और पुलिस के साथ सहयोग करने का अनुरोध - सीएम स्टालिन
घटना पर तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने दुख जताया है। उन्होंने ट्वीट कर कहा, “करूर से आ रही खबर चिंताजनक है। मैंने पूर्व मंत्री वी सेंथिलबालाजी और मंत्री मा. सुब्रमण्यम और जिला कलेक्टर को फोन करके उन नागरिकों को तुरंत इलाज मुहैया कराने को कहा है जो भीड़ के कारण बेहोश हो गए हैं और अस्पताल में भर्ती हैं। मैंने पास के त्रिची जिले के मंत्री अंबिल महेश को भी युद्धस्तर पर जरूरी मदद मुहैया कराने का आदेश दिया है। मैंने वहां के ADGP से भी बात की है कि वे जल्द से जल्द हालात सुधारने के लिए कदम उठाएं। मैं जनता से डॉक्टरों और पुलिस के साथ सहयोग करने का अनुरोध करता हूं।”
अब तक भगदड़ में 31 लोगों की मौत और 58 लोग अस्पताल में भर्ती - पूर्व मंत्री
तमिलनाडु के पूर्व मंत्री और डीएमके नेता वी सेंथिल बालाजी ने न्यूज एजेंसी एएनआई से कहा, "अब तक भगदड़ में 31 लोगों की मौत हो चुकी है और 58 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। भगदड़ की घटना के बाद, मुख्यमंत्री ने तुरंत पूछताछ की और जिला कलेक्टर, एसपी और मुझे अस्पताल जाने का आदेश दिया, और अतिरिक्त डॉक्टरों को बुलाने और उचित इलाज उपलब्ध कराने की सलाह दी... कल मुख्यमंत्री खुद यहां आने वाले हैं। अभी तक, 46 लोग निजी अस्पताल में और 12 लोग इलाज के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती हैं।"
Advertisement
भीड़ की अराजकता के कारण 29 से ज्यादा लोगों की मौत - AIADMK महासचिव
वहीं, तमिलनाडु के नेता प्रतिपक्ष और AIADMK महासचिव एडप्पादी के पलानीस्वामी ने ट्वीट किया, "करूर में आयोजित तमिलगा वेत्री कजगम पार्टी की प्रचार सभा के दौरान भीड़ की अराजकता के कारण 29 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई और कई अन्य बेहोश हो गए, जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है। यह खबर चौंकाने वाली और दुखद है। मैं उन लोगों के परिवारों के प्रति गहरी संवेदना और खेद व्यक्त करता हूं जिन्होंने अपनी जान गंवाई..."
2 फरवरी को एक्टर विजय ने लॉन्च की थी अपनी पार्टी
मालूम हो कि एक्टर विजय ने 2 फरवरी को अपनी पार्टी लॉन्च की थी। इसके बाद 22 अगस्त को उन्होंने पार्टी का फ्लैग और सिम्बल लॉन्च किया था। चुनाव आयोग ने 8 सितंबर को उनकी पार्टी को राजनीतिक पार्टी के रूप में आधिकारिक मान्यता दी थी। एक्टर विजय पहले ही ऐलान कर चुके हैं कि राजनीति में आने के बाद वे फूल टाइम सिर्फ लोगों की सेवा करेंगे।
Advertisement
Published By : Amit Dubey
पब्लिश्ड 27 September 2025 at 21:15 IST