अपडेटेड 13 September 2025 at 21:55 IST

Navratri 2025 Lakshmi Potli: नवरात्रि में लक्ष्मी पोटली बनाने का आसान तरीका जानें, घर में आएगी सुख-समृद्धि और सभी कार्य होंगे पूरे

नवरात्रि का समय मां लक्ष्मी और मां दुर्गा को प्रसन्न करने का सबसे शुभ अवसर होता है। इस दौरान श्रद्धा और विश्वास के साथ बनाई गई लक्ष्मी पोटली आपके जीवन में सकारात्मक ऊर्जा लाती है और सुख-समृद्धि का मार्ग खोलती है।

Navratri 2025 how to make dhan lakshmi potli at home to bring prosperity and peace in life mangal potli kaise banaye
मां लक्ष्मी | Image: Shutterstock

नवरात्रि का पर्व मां दुर्गा की भक्ति और शक्ति का प्रतीक माना जाता है। इस समय लोग मां की कृपा पाने के लिए व्रत-पूजा, भजन और विशेष उपाय करते हैं। इन्हीं उपायों में से एक है लक्ष्मी पोटली बनाना। ऐसा माना जाता है कि नवरात्रि में बनाई गई लक्ष्मी पोटली घर में सुख-समृद्धि लाती है और धन से जुड़ी सारी रुकावटें दूर होती हैं। सेलिब्रिटी एस्ट्रोलॉजर प्रदुमन सूरी के अनुसार, आइए जानते हैं इसे बनाने का आसान तरीका और इसके लाभ।

लक्ष्मी पोटली बनाने के लिए जरूरी सामान

  • लाल रंग का कपड़ा
  • 11 कमल गट्टे 
  • सिन्दूर
  • 2 साबुत हल्दी (हल्दी की गांठ)
  • 1 पान का पत्ता 
  • लाल धागा (मौली)
  • 2 सुपारी

लक्ष्मी पोटली बनाने का तरीका

Uploaded image
  • सबसे पहले नवरात्रि के किसी भी शुभ दिन सुबह स्नान करके साफ कपड़े पहनें।
  • पूजा स्थल या घर के पवित्र स्थान पर लाल कपड़ा बिछाएं।
  • सबसे पहले लाल रंग के कपड़े में कमल गट्टे, सिन्दूर, हल्दी की गांठ, पान का पत्ता, सुपारी डालें। 
  • 'श्रीम श्रीम श्रीम'  तीन बार बोलते हुए, मृगी मुद्रा से लेकर सभी चीजों को पोटली में डालना है। 
  • पहले पान के पत्ते को फोल्ड करें और फिर लाल धागे यानी मौली से पान के पत्ते को बांधकर डालें। 
  • कपड़े को अच्छे से बांधकर एक छोटी पोटली बना लें।
  • पोटली बांधते समय मां लक्ष्मी का ध्यान करते हुए “ॐ श्रीं ह्रीं श्रीं महालक्ष्म्यै नमः” मंत्र का जप करें।
  • इस पोटली को नवरात्री के समय घर के मंदिर में रख दें।  
  • विजयादशमी के दिन इस पोटली को घर की तिजोरी में रख दीजिएगा।

लक्ष्मी पोटली रखने के फायदे

  • घर में धन, वैभव और समृद्धि बनी रहती है।
  • पैसों से जुड़ी परेशानियां धीरे-धीरे खत्म होने लगती हैं।
  • परिवार के सदस्यों के बीच आपसी प्रेम और सामंजस्य बढ़ता है।
  • घर के कामकाज और रुके हुए कार्य भी पूरे होने लगते हैं।

इसे भी पढ़ें :  Pitru Paksha Mistakes: तस्वीर किस दिशा में रखें? ज्योतिष ने बताया श्राद्धकर्म करते समय इन बातों का रखें ख्याल वरना पितृ हो जाएंगे नाराज

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्‍यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।

Published By : Samridhi Breja

पब्लिश्ड 13 September 2025 at 21:49 IST