अपडेटेड 12 February 2026 at 19:25 IST
Navpancham Rajyog: सूर्य-गुरु बनाने जा रहे हैं नवपंचम राजयोग, इन 3 राशियों की चमकेगी किस्मत, धन-शिक्षा-रोजगार सब बल्ले-बल्ले
Navpancham Rajyog: वैदिक ज्योतिष के अनुसार, जब दो ग्रह एक-दूसरे से पांचवें और नौवें भाव में स्थित होते हैं, तो यह अत्यंत शुभ फलदायी स्थिति बनती है। गुरु और सूर्य की यह युति विशेष रूप से तीन राशियों के लिए भाग्य के द्वार खोलने वाली साबित होगी। आइए
- धर्म और अध्यात्म
- 2 min read

Navpancham Rajyog: ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों की चाल और उनकी युति का विशेष महत्व होता है। जब भी कोई बड़ा ग्रह राशि परिवर्तन करता है या किसी खास कोण पर स्थित होता है, तो उसका सीधा असर मानवीय जीवन और देश-दुनिया पर पड़ता है। आपको बता दें, 5 मार्च 2026 को एक बेहद शुभ और शक्तिशाली योग बनने जा रहा है, जिसे 'नवपंचम राजयोग' कहा जाता है।
ग्रहों के राजा सूर्यदेव और देवताओं के गुरु बृहस्पति की युति होने जा रही है। जिससे शुभता और सकारात्मकता का कारक माना जाता है। अब ऐसे में किन राशियों के लिए शुभ माना जा रहा है? आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं।
नवपंचम राजयोग से मेष राशि वालों को होगा लाभ
मेष राशि के जातकों के लिए नवपंचम राजयोग किसी वरदान से कम नहीं है। सूर्य और गुरु की कृपा से आपके आत्मविश्वास में जबरदस्त वृद्धि होगी। जो छात्र उच्च शिक्षा या विदेश जाने की योजना बना रहे हैं, उन्हें सफलता मिलेगी। नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन और नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। अटका हुआ धन वापस मिलेगा और निवेश से लाभ होने के प्रबल योग हैं।
नवपंचम राजयोग से सिंह राशि वालों को मिलेगा शुभ परिणाम
नवपंचम राजयोग से सिंह राशि वालों को बेहतर परिणाम मिलेंगे। सिंह राशि के स्वामी खुद सूर्य देव हैं, इसलिए इस राजयोग का सबसे अधिक लाभ आपको मिलने वाला है। गुरु का सकारात्मक प्रभाव आपके भाग्य को बल देगा। यदि आप लंबे समय से बेरोजगार हैं, तो 5 मार्च के बाद आपको मनचाही नौकरी का ऑफर मिल सकता है। समाज और कार्यस्थल पर आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आपके निर्णय लेने की क्षमता की सराहना होगी। कारोबारियों के लिए यह समय विस्तार का है। नए सौदे लाभकारी सिद्ध होंगे।
Advertisement
ये भी पढ़ें - Parwal Ki Mithayi Recipe: घर पर इस तरह बनाएं परवल की मिठाई, बेहद आसान है बनाना; जानें तरीका
नवपंचम राजयोग से धनु राशि वालों का होगा भाग्योदय
धनु राशि के स्वामी गुरु हैं और सूर्य के साथ उनका नवपंचम संबंध आपके जीवन में खुशियों की बौछार लाएगा। पैतृक संपत्ति से लाभ होने की संभावना है। अचानक धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं। घर में मांगलिक कार्य संपन्न हो सकते हैं। जीवनसाथी के साथ संबंधों में मधुरता आएगी। इस दौरान आपका झुकाव धार्मिक कार्यों की ओर बढ़ेगा, जिससे मानसिक शांति का अनुभव होगा।
Advertisement
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।
Published By : Sujeet Kumar
पब्लिश्ड 12 February 2026 at 19:25 IST