अपडेटेड 12 February 2026 at 18:27 IST
Parwal Ki Mithayi Recipe: घर पर इस तरह बनाएं परवल की मिठाई, बेहद आसान है बनाना; जानिए रेसिपी
Parwal Ki Mithayi Recipe: अक्सर लोग परवल को सिर्फ सब्जी के रूप में देखते हैं, लेकिन उत्तर भारत खासकर बिहार में इसकी मिठाई बेहद लोकप्रिय है। अगर आप इस कुछ अलग और शाही ट्राई करना चाहते हैं, तो परवल की मिठाई एक ऑप्शन है। आइए इस लेख में परवल की मिठाई बनाने के बारे में विस्तार से जानते हैं।
- लाइफस्टाइल न्यूज़
- 2 min read

Parwal Ki Mithayi Recipe | Image:
Freepik
Parwal Ki Mithayi Recipe: भारत में त्योहारों और खास मौकों पर मिठाइयों का अपना एक अलग ही महत्व है। अक्सर हम दूध, मावा या छेने की मिठाइयां खाते हैं, लेकिन क्या आपने कभी परवल की मिठाई ट्राई की है? उत्तर प्रदेश और बिहार की यह पारंपरिक मिठाई न केवल दिखने में आकर्षक है, बल्कि स्वाद में भी लाजवाब होती है।
परवल, जिसे हम आमतौर पर सब्जी के रूप में जानते हैं, जब चीनी की चाशनी और मावे के साथ मिलता है, तो एक शाही मिठाई का रूप ले लेता है। आइए जानते हैं इसे घर पर बनाने की विधि के बारे में जानते हैं।
परवल की मिठाई बनाने के लिए सामान क्या लगेगा?
- ताजे बड़े परवल
- मावा
- चीनी
- इलायची पाउडर
- कटे हुए मेवे
- खाने वाला मीठा पीला या हरा रंग
- पानी
परवल की मिठाई किस तरह बनाएं?
- सबसे पहले परवल को धोकर छील लें। अब बीच से एक चीरा लगाएं और चम्मच की मदद से अंदर के सारे बीज और गूदा निकाल दें। अब परवल पूरी तरह से खोखले हो जाएंगे।
- एक बर्तन में पानी उबालें और उसमें तैयार परवल डाल दें। इन्हें मध्यम आंच पर 3-5 मिनट तक तब तक पकाएं जब तक कि ये थोड़े नरम न हो जाएं। ध्यान रहे, इन्हें बहुत ज्यादा नहीं गलाना है। अब इन्हें छानकर अलग रख लें।
एक दूसरे बर्तन में चीनी और पानी डालकर एक तार की चाशनी तैयार करें। अगर आप चाहें, तो चाशनी में थोड़ा सा हरा रंग डाल सकते हैं ताकि परवल का रंग निखर कर आए। अब उबले हुए परवलों को इस चाशनी में डाल दें और 5-7 मिनट तक धीमी आंच पर रहने दें ताकि वे मिठास सोख लें। इसके बाद परवल को चाशनी से निकालकर ठंडा होने दें। - एक पैन में मावे को हल्का गुलाबी होने तक भून लें। जब मावा थोड़ा ठंडा हो जाए, तो इसमें पिसी हुई चीनी, इलायची पाउडर और थोड़े से बारीक कटे मेवे मिला लें। आपकी स्टफिंग तैयार है।
- अब चाशनी से निकाले हुए परवलों के अंदर तैयार मावे का मिश्रण भरें। ऊपर से कटे हुए पिस्ता और बादाम से गार्निश करें।
परवल की मिठाई के लिए सीक्रेट टिप्स
- हमेशा बिना बीज वाले या कच्चे बीज वाले हरे परवल ही चुनें।
- इस मिठाई को आप फ्रिज में रखकर 3-4 दिनों तक आराम से खा सकते हैं।
Published By : Sujeet Kumar
पब्लिश्ड 12 February 2026 at 18:27 IST