अपडेटेड 7 July 2025 at 20:46 IST
Numerology: इस मूलांक की लड़कियां प्यार में रहती हैं लॉयल, कभी नहीं देतीं पार्टनर को धोखा
मूलांक को जानने के लिए सबसे पहले आपको अपनी जन्म तिथि का मालूम होना बेहद जरूरी होता है। इसकी सहायता से आप खुद ही अपना मूलांक निकाल सकते हैं।
- धर्म और अध्यात्म
- 2 min read

Numerology Tips For Loyal Partners: अंक शास्त्र में मूलांक के जरिए आपके जीवन से जुड़ी सभी चीजों के बारे में पता लगाया जा सकता है। इसके जरिए आप करियर से लेकर अपनी निजी जिंदगी से जुड़ी कई बातों का पता आसानी से लगा सकते हैं।
आजकल किसी भी रिश्ते को शुरू करना तो आसान होता है, लेकिन इसे लॉयल होकर निभाना सबके बस की बात नहीं होती है। ऐसे में क्या आप जानते हैं कि कुछ मूलांक ऐसे भी होते हैं, जिनकी लड़कियां अपने पार्टनर के लिए बेहद लॉयल होती हैं और कभी इन्हें धोका नहीं देती हैं।
मूलांक 2
मूलांक 2 की लड़कियां स्वभाव से बेहद दयालु और दिल की साफ होती हैं। इस मूलांक के स्वामी चंद्रमा होते हैं। वहीं अगर आपका जन्म किसी भी महीने की 2 या 11 तारीख को हुआ है तो आपका मूलांक 2 होगा। यह अपने स्वभाव की वजह से ही वफादार कहलाती हैं और अपने पार्टनर को कभी भी धोखा नहीं देती हैं।
मूलांक 4
मूलांक 4 की लड़कियां अपने परिवार को समेटकर यानी जोड़कर रखना पसंद करती हैं। अगर आपका जन्म किसी भी महीने के 4, 13 या 31 को हुआ है तो आपका मूलांक 4 होगा। इस मूलांक के स्वामी राहू होते हैं। यह लड़कियां पढ़ने-लिखने में काफी अच्छी होती हैं और समझदारी से रिश्ते निभाती हैं। अपने रिश्ते में यह कभी धोखा नहीं देती हैं।
Advertisement
मूलांक 9
मूलांक 9 की लड़कियां अपने पति को खुश रखना बेहद पसंद करती हैं। यह अपने पार्टनर के हिसाब से ही चलती हैं और पार्टनर को बहुत प्यार करती हैं। इस मूलांक के स्वामी मंगल ग्रह होते हैं। अगर आपका जन्म किसी भी महीने की 9, 27 या 18 को हुआ है तो आपका मूलांक 9 हो सकता है।
इसी तरह की अन्य जानकारी जानने के लिए आप रिपब्लिक भारत को पढ़ें।
Advertisement
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।
Published By : Samridhi Breja
पब्लिश्ड 7 July 2025 at 20:46 IST