अपडेटेड 15 December 2025 at 17:59 IST
Mulank Love Life: प्यार के मामले में इस मूलांक वाले होते हैं बेहद भाग्यशाली, जानें कैसा होता इनका स्वभाव
Mulank Love Life: ज्योतिष शास्त्र में सभी मूलांक वाले जातक बेहद सौभाग्यशाली माने जाते हैं। लेकिन मूलांक वाले ऐसे होते हैं, जिनका स्वभाव औरों से बेहद अलग होता है। आइए इस लेख में विस्तार से मूलांक 5 वालों के बारे में विस्तार से जानते हैं।
- धर्म और अध्यात्म
- 3 min read

Mulank Love Life: क्या आप जानते हैं कि आपकी जन्मतिथि के अंकों का जोड़ आपकी लव लाइफ और स्वभाव को कैसे प्रभावित करता है? अंक ज्योतिष में हर अंक का एक ख़ास महत्व होता है। जिन लोगों का जन्म किसी भी महीने की 5, 14, या 23 तारीख को होता है, उनका मूलांक 5 होता है। इस अंक का स्वामी बुध ग्रह है, जिसे बुद्धि, संचार और तीव्र गति का कारक माना जाता है। यही कारण है कि मूलांक 5 वाले लोग प्रेम के मामले में बेहद दिलचस्प और भाग्यशाली होते हैं।
अब ऐसे में इस मूलांक के जातकों का स्वभाव कैसा होता है और प्यार के मामले में इस मूलांक के जातक कैसे होते हैं? आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं।
मूलांक 5 वाले जातक कैसे होते हैं?
ये लोग हमेशा उत्साह और ऊर्जा से भरे रहते हैं। इन्हें बदलाव पसंद होता है और ये किसी भी तरह के खतरे या रोमांच से डरते नहीं हैं। इनकी लाइफस्टाइल काफी तेज और गतिशील होती है। बुध का प्रभाव इन्हें बेहतरीन वक्ता बनाता है। ये अपनी बातों से किसी को भी जल्दी प्रभावित कर लेते हैं। ये आसानी से नए दोस्त बनाते हैं और सामाजिक मेल-जोल में हमेशा आगे रहते हैं। इनमें गजब की तर्कशक्ति होती है।
ये हर बात को पहले समझते हैं और फिर अपनी राय बनाते हैं। ये अपनी बुद्धिमत्ता से कठिन से कठिन समस्याओं का हल ढूंढ लेते हैं। ये लोग एक ही जगह या एक ही काम में बंधकर नहीं रह सकते हैं। इन्हें हमेशा नई चीजें सीखने और नई जगहों पर घूमने की इच्छा रहती है। इन्हें अपनी स्वतंत्रता सबसे प्यारी होती है।
Advertisement
ये भी पढ़ें - Banana Smoothie Recipe: सुबह सुबह Banana Smoothie में मिलाकर पी लें ये एक चीज, दिनभर रहेंगे Energetic
प्यार के मामले में कैसे होते हैं मूलांक 5 वाले लोग?
मूलांक 5 वालों का लव लाइफ बहुत लकी माना जाता है। ये आसानी से लोगों से जुड़ते हैं और प्यार की शुरुआत इनके लिए कोई मुश्किल काम नहीं होती है। ये कभी अपने रिश्ते को बोरिंग नहीं होने देते हैं। यह अपने रिश्ते को बखूबी निभाते हैं। प्यार में पड़ने से पहले ये अपने पार्टनर को एक अच्छे दोस्त के तौर पर जानना पसंद करते हैं। ये अपने साथी की भावनाओं की कद्र करते हैं और उनके साथ भावनात्मक और मानसिक रूप से गहरे जुड़े होते हैं।
Advertisement
ये खुद भी आजाद रहना पसंद करते हैं और अपने पार्टनर की स्वतंत्रता का भी पूरा सम्मान करते हैं। ये एक-दूसरे को स्पेस देते हैं, जो रिश्ते को मजबूती देता है।
Published By : Sujeet Kumar
पब्लिश्ड 15 December 2025 at 17:59 IST