अपडेटेड 15 December 2025 at 16:25 IST
Banana Smoothie Recipe: सुबह सुबह Banana Smoothie में मिलाकर पी लें ये एक चीज, दिनभर रहेंगे Energetic
Banana Smoothie Recipe: क्या आप जानते हैं कि एक साधारण सी केला स्मूदी आपकी सुबह को कितना एनर्जेटिक बना सकती है? यह खास रेसिपी सिर्फ स्वादिष्ट ही नहीं, बल्कि पोषण से भी भरपूर है। आइए इस लेख में विस्तार से केले की स्मूदी बनाने के बारे में विस्तार से जानते हैं।
- लाइफस्टाइल न्यूज़
- 2 min read

Banana Smoothie Recipe: सुबह की शुरुआत कैसी होती है, यह तय करता है कि आपका पूरा दिन कैसा जाएगा। अगर आप दिनभर ताजगी और एनर्जी से भरे रहना चाहते हैं तो अपने नाश्ते में कुछ ऐसा शामिल करें जो स्वादिष्ट भी हो और सेहतमंद भी। इससे आपकी बॉडी एकदम फिट रहेगी। आइए हम आपको इस लेख में एक ऐसी सुपर-ड्रिंक के बारे में बताएंगे जिससे आपको फायदे मिल सकते हैं। आपको कुछ नहीं करना है, बस अपने केले के स्मूदी में गुड़ को मिलाना है। यह स्मूदी न केवल आपके पेट को लंबे समय तक भरा रखेगी, बल्कि आपको वह जरूरी किक देगी जो दिनभर आपको एक्टिव रहने में मदद करेगी।
केले की स्मूदी है परफ्केट मॉर्निंग बूस्टर
केला अपने आप में ही एक सुपरफूड है। यह पोटेशियम से भरपूर होता है, जो मांसपेशियों को मजबूत करता है और ब्लड प्रेशर को लेवल में रखता है। इसके अलावा इसमें नेचुरल शुगर होता है। जो तुरंत एनर्जी देता है।
यह हीमोग्लोबिन के लेवल को बढ़ाता है। जिससे एनीमिया का खतरा कम होता है और आप थकान महसूस नहीं करते हैं। गुड़ में मौजूद फाइबर पाचन क्रिया को बेहतर बनाता है और पेट को साफ रखने में मदद करता है। साथ ही शरीर के टॉक्सिन्स को बाहर निकालने में मदद करता है।
गुड़ के साथ केले की स्मूदी बनाने की आसान विधि
- एक ब्लेंडर जार लें।
- केले के टुकड़े, दूध, गुड़ और दही को जार में डालें। साथ ही गुड़ भी मिलाएं। इसमें चीनी न मिलाएं।
- मेवे और इलायची पाउडर भी मिला दें।
- इसे तब तक ब्लेंड करें जब तक कि यह एक गाढ़ा और मलाईदार न बन जाए।
- स्मूदी को एक गिलास में निकालें। आप चाहें तो ऊपर से थोड़े से कटे हुए मेवों से गार्निश कर सकते हैं।
ये भी पढ़ें - Ram Vilas Vedanti: राम मंदिर आंदोलन के सूत्रधार और पूर्व BJP सांसद राम विलास वेदांती का निधन, CM योगी ने बताया अपूरणीय क्षति
स्मूदी पीने के क्या फायदे हैं?
केला और गुड़ दोनों आपको तुरंत ऊर्जा देते हैं।यह फाइबर से भरपूर होती है, जिससे आपको लंबे समय तक भूख नहीं लगती है।इसमें मौजूद पोषक तत्व आपके नर्वस सिस्टम को शांत करते हैं।
Advertisement
Published By : Sujeet Kumar
पब्लिश्ड 15 December 2025 at 16:25 IST