अपडेटेड 7 November 2025 at 19:22 IST

Mrigashira Nakshatra 2025: मृगशिरा नक्षत्र में शिव योग और सिद्ध योग बनने से होगी कारोबार और जॉब में तरक्की, बस करने होंगे इस दिन ये 2 उपाय

Shaniwar Ke Upay: भगवान शिव और शनिदेव की कृपा पाने और करियर में ग्रोथ के लिए शनिवार को बताये गए उपाय करना बिल्कुल भी न भूलें।

Mrigashira Nakshatra 2025 lord shiva and siddhi yog for career growth in business and job and to impress lord shani dev ke upay
मृगशिरा नक्षत्र में शिव योग और सिद्ध योग | Image: Freepik/ Meta AI

Astrology Tips For Career Growth: 8 नवंबर 2025, शनिवार का दिन बेहद खास रहने वाला है। इस दिन मृगशिरा नक्षत्र के साथ शिव योग और सिद्ध योग बन रहे हैं। ज्योतिष सेलिब्रिटी एस्ट्रोलॉजर प्रदुमन सूरी के अनुसार, इन दो पवित्र योगों का मिलन बहुत शुभ माना जाता है। इस समय किए गए छोटे-छोटे उपाय व्यक्ति के जीवन में बड़ी सफलता दिला सकते हैं। खासतौर पर व्यापार और नौकरी से जुड़े लोगों के लिए यह दिन तरक्की और नए अवसर लेकर आएगा।

मृगशिरा नक्षत्र में बन रहे हैं शिव योग और सिद्ध योग

शिव योग और सिद्ध योग का एक साथ बनना दुर्लभ माना जाता है। इन योगों में की गई पूजा-पाठ, दान या उपायों का फल कई गुना बढ़ जाता है। इस दिन भगवान शिव और शनिदेव की विशेष कृपा प्राप्त की जा सकती है।

पहला उपाय: काले तिल से स्नान करें

8 नवंबर की सुबह स्नान करते समय पानी में थोड़ा काला तिल मिलाएं और उससे स्नान करें। ऐसा करने से शरीर की नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है और मन शांत रहता है। मान्यता है कि इससे भगवान शिव की कृपा प्राप्त होती है और जीवन में स्थिरता आती है।

दूसरा उपाय: सरसों के तेल का दीपक जलाएं

शाम के समय घर के पश्चिम दिशा में सरसों के तेल का दीपक जलाएं और उसमें 11 चावल के दाने डालें।
पश्चिम दिशा भगवान शनिदेव की दिशा मानी जाती है। यह उपाय शनिदेव को प्रसन्न करता है, जिससे करियर में रुकावटें दूर होती हैं और तरक्की के नए रास्ते खुलते हैं।

Advertisement
Uploaded image

क्या हैं लाभ?

इन दोनों उपायों को करने से नौकरी में प्रमोशन और सम्मान मिलने के योग बनते हैं। इसके अलावा व्यापार में रुका हुआ पैसा वापस आता है। साथ ही, मेहनत का फल मिलने लगता है और आत्मविश्वास बढ़ता है।

इसलिए, अगर आप अपने जीवन में स्थिरता, धन और सफलता चाहते हैं, तो 8 नवंबर 2025 के मृगशिरा नक्षत्र के दिन ये दो सरल उपाय जरूर करें। भगवान शिव और शनिदेव की कृपा से आपके सभी कार्य सफल होंगे।

Advertisement

यह जरूर पढ़ें:  Guru Vakri 2025: कर्क राशि में गुरु वक्री से इन 4 राशियों का खुलेगा भाग्य, मिलेगा धन लाभ
 

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्‍यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।

Published By : Sujeet Kumar

पब्लिश्ड 7 November 2025 at 19:22 IST