अपडेटेड 5 November 2025 at 20:23 IST
Guru Vakri 2025: कर्क राशि में गुरु वक्री से इन 4 राशियों का खुलेगा भाग्य, मिलेगा धन लाभ
Jupiter Retrograde 2025: गुरु के कर्क में वक्री से कुछ राशियों को अधिक लाभ मिल सकता है। ऐसे में इन्हें धन की प्राप्ति होने की उम्मीद नजर आ रही है।
- धर्म और अध्यात्म
- 3 min read

Jupiter Retrograde 2025 in Cancer: 11 नवंबर 2025 को शाम 6 बजकर 31 मिनट पर देवगुरु बृहस्पति कर्क राशि में वक्री होने जा रहे हैं। यानी अब गुरु अपनी उल्टी चाल चलेंगे। हालांकि, ज्योतिष में किसी भी ग्रह की वक्री चाल को सामान्यतः शुभ नहीं माना जाता है, लेकिन गुरु ग्रह को शुभ ग्रहों में सबसे प्रमुख माना गया है। ऐसे में उनके वक्री होने से कुछ राशियों पर शुभ प्रभाव पड़ने वाला है।
गुरु इस समय अतिचारी होकर कर्क राशि में पहुंचे थे और अब 5 दिसंबर तक यहीं वक्री रहेंगे। इस दौरान कुछ राशि के जातकों को विशेष लाभ और सफलता के योग बन रहे हैं। आइए जानते हैं किस राशि को क्या फल मिलने वाला है-
वृषभ राशि (Taurus)
गुरु की वक्री चाल वृषभ राशि वालों के लिए सामान्य लेकिन लाभदायक रहने वाली है। आर्थिक रूप से आपको इस समय अच्छा फायदा हो सकता है। परिवार और जीवनसाथी के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा, जिससे रिश्ते मजबूत होंगे। हालांकि, भाई-बहनों पर खर्च बढ़ सकता है। कुछ कार्यों में लाभ थोड़ी देर से मिलेगा, लेकिन परिणाम सकारात्मक रहेंगे।
कन्या राशि (Virgo)
कन्या राशि वालों के लिए यह समय बेहद शुभ संकेत ला रहा है। आपको नए दोस्त मिल सकते हैं और उनसे अच्छा सहयोग मिलेगा। करियर में अच्छे मौके मिलेंगे, और व्यापारी वर्ग के लोगों को आर्थिक लाभ होगा। मेहनत का फल जरूर मिलेगा और आत्मविश्वास बढ़ेगा। वैवाहिक जीवन में मिठास आएगी और सेहत भी सामान्य रहेगी।
वृश्चिक राशि (Scorpio)
वृश्चिक राशि के लिए गुरु की वक्री चाल भाग्यवृद्धि लेकर आ रही है। भाग्य आपका साथ देगा और करियर में तरक्की के योग बनेंगे। कार्यस्थल पर आपके काम की सराहना होगी और नेतृत्व क्षमता उभरकर सामने आएगी। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और निवेश से लाभ मिलेगा। आपको अपने पिता के स्वास्थ्य या विचारों पर थोड़ा ध्यान देने की आवश्यकता हो सकती है।
Advertisement
धनु राशि (Sagittarius)
धनु राशि के लोगों के लिए यह समय सुख-सुविधाओं में वृद्धि का है। परिवार को लेकर कुछ चिंता रहेगी, लेकिन बड़ी समस्या नहीं होगी। निवेश से अच्छा लाभ मिल सकता है। मेहनत का पूरा फल मिलेगा, बस आपको अपने काम में थोड़ा योजना बनाकर आगे बढ़ना होगा। व्यक्तिगत जीवन में व्यवहारिक और शांत बने रहें, यही आपकी सफलता की कुंजी होगी।
कर्क राशि में गुरु के वक्री होने से जहां कुछ राशियों को थोड़ा सतर्क रहना चाहिए, वहीं वृषभ, कन्या, वृश्चिक और धनु राशि के जातकों के लिए यह समय बेहद शुभ है। इन जातकों को धन लाभ, करियर में तरक्की और रिश्तों में मिठास के योग बन रहे हैं।
Advertisement
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।
Published By : Sujeet Kumar
पब्लिश्ड 5 November 2025 at 20:23 IST