अपडेटेड 25 June 2025 at 20:23 IST

बुध की राशि में सूर्य-गुरु-चंद्र, इन राशि वालों की बदलेगी किस्मत, मिलेगी अच्छी खबर

Budh Planet Gochar 2025: राशियों के बदलने से जीवन में शुभ और अशुभ दोनों तरह के फायदे आपको देखने को मिल सकते हैं। ऐसे में अपने निर्णय सोच-समझकर लें और निजी से लेकर प्रोफेशनल चीजों पर थोड़ा अधिक ध्यान दें। यह आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है।

moon rashifal sun transit jupiter in mercury which zodiac sign will get good news
Budh Planet Gochar 2025 | Image: Freepik

Astrology Tips: ग्रहों के अनुसार राशियां अपना रुख बदलती हैं। किसी के जीवन में खुशहाली तो कई के जीवन में संकट भी लेकर आती हैं। वहीं बुध को ग्रहों का राजकुमार बताया गया है। इसके बदलने से जीवन में की तरह के बदलाव भी आते हैं। इसका असर व्यापार से लेकर निजी जीवन पर भी देखने को मिल सकता है। 

बता दें कि चंद्रमा भी बेहद कम समय के लिए किसी भी राशि में विराजमान रहता है। ऐसे में दृक पंचांग के अनुसार आज रात यानी 25 जून 2025 रात 11 बजकर 45 मिनट पर राशि का परिवर्तन करने के लिए तैयार हैं। ऐसे में बुध की राशि में चंद्र देव का राशि परिवर्तन होगा। इसके बाद मिथुन राशि में गोचर करेंगे, जिसमें पहले से ही सूर्य एवं गुरु मौजूद हैं। चंद्र के गोचर करते ही मिथुन राशि में सूर्य, चंद्र एवं गुरु मिल जाएंगे। यह लगभग सभी राशियों में अच्छा और बुरा दोनों तरह का प्रभाव डालते हुए नजर आएंगे। आइए जानते हैं कि इनके मिलने से किन राशियों को मिल सकता है लाभ-

कन्या राशि

कन्या राशि में सूर्य, गुरु व चंद्र के मिलने से कई तरह के फायदे आपको मिल सकते हैं। अगर आप छात्र हैं तो यह समय आपके लिए शुभ साबित हो सकता है। वहीं आप एजुकेशनल ट्रिप का लाभ भी उठा सकते हैं। इस दौरान आप काफी कॉन्फिडेंट महसूस करेंगे। वहीं आपका ध्यान धार्मिक चीजों के प्रति आकर्षित होता हुआ दिखाई दे सकता है। यह आपका मन शांत करने में मदद करेगा।

Uploaded image

मिथुन राशि 

मिथुन राशि में सूर्य, चंद्र और गुरु कि युति से सकारात्मक संकेत दिखाई दे रहे हैं। ऐसे में आपको हर काम में अपनों का साथ देखने को मिल जाएगा। कोशिश करें कि लड़ाई और बहस से दूरी कायम रखें। कामकाज से लेकर पैसों की तंगी भी दूर हो सकती है। इसके अलावा पार्टनर के साथ समय बिताए और अपनी सेहत का ध्यान रखना बिल्कुल भी ना भूलें।

Advertisement

धनु राशि 

धनु राशि में गुरु के संग सूर्य और चंद्र मिलने वाले हैं, जो इनके लिए बेहद शुभ साबित हो सकते हैं। लोगों से मेल-जोल बढ़ाना लाभदायक हो सकता है, तो वहीं यह आपकी मानसिक रूप से भी सहायता करता हुया नजर आएगा। निजी जीवन के अलावा यह आपके कामकाज के लिए भी अच्छा संकेत लेकर या सकता है। वहीं दोस्तों के साथ से आपके जीवन में तरक्की हो सकती है।


इसी तरह की दिलचस्प चीजें जानने के लिए आप रिपब्लिक भारत को पढ़ें। 
यह भी पढ़ें: घर से नकारात्मक ऊर्जा को कैसे दूर करें?

Advertisement

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्‍यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।

Published By : Sujeet Kumar

पब्लिश्ड 25 June 2025 at 20:03 IST