Money Moolank 2026: नए साल में इन मूलांक वालों को होगा अपार धन लाभ, मां लक्ष्मी रहेंगी मेहरबान
Money Moolank 2026: नया साल अब जल्द ही आरंभ होने जा रहा है। अब ऐसे में नए साल की शुरुआत में कुछ मुलांक वालों को जबरदस्त लाभ हो सकता है। आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं कि किन मूलांक वालों की किस्मत चमक सकती है।
- धर्म और अध्यात्म
- 2 min read

Money Moolank 2026: अंक ज्योतिष के अनुसार,साल 2026 अपनी एक अलग ऊर्जा के साथ दस्तक देने जा रहा है। अगर हम साल 2026 की बात करें तो अगर 2026 को जोड़ेंगे तो 10 बनेगा और 10 यानी कि मूलांक 1 आता है। अंक 1 के स्वामी सूर्यदेव हैं। जो सफलता, शुभता और मान-सम्मान का कारक माने जाते हैं। साल 2026 कई मूलांक वालों के लिए आर्थिक उन्नति लेकर आया है। आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं कि साल 2026 में किन मूलांक वालों को धन लाभ होगा और किन्हें शुभ फलों की प्राप्ति हो सकती है।
मूलांक 1 वालों को होगा लाभ
जिन लोगों का जन्म किसी भी महीने के 1, 10, 19 या फिर 28 को हुआ है तो इनके जोड़ने पर मूलांक 1 आएगा। साल 2026 मूलांक 1 वालों के लिए बेहद खास रहने वाला है। व्यापार में विस्तार के नए अवसर मिलेंगे। यदि आप सरकारी क्षेत्र से जुड़े हैं, तो बड़ा आर्थिक लाभ या पदोन्नति संभव है। आपके अटके हुए पैसे मिल सकते हैं।
मूलांक 3 वालों को होगा लाभ
जिन लोगों का जन्म 3, 12, 21, 30 को हुआ है। उनका मूलांक 3 है। मूलांक 3 वालों के स्वामी सूर्य हैं। सूर्य और बृहस्पति की मित्रता आपके भाग्य को चार चांद लगाएगी। शिक्षा और बैंकिंग के क्षेत्र से जुड़े लोगों को लाभ हो सकता है। आपकी आर्थिक स्थिति में लाभ हो सकता है।
ये भी पढ़ें - Delhi Fake Insurance: फर्जी इंश्योरेंस कॉल सेंटर चलाकर लोगों से एक करोड़ों रुपये की ठगी, 1 महिला समेत 10 लोग गिरफ्तार
Advertisement
मूलांक 5 वालों को होगा लाभ
जिन लोगों का जन्म किसी भी महीने के 5, 14, 23 को हुआ है। उन्हें साल 2026 में लाभ हो सकता है। मां लक्ष्मी को कमल का फूल अर्पित करें, इससे आय के स्रोतों में निरंतरता बनी रहेगी। आपकी वाणी और बुद्धि आपको धन के नए स्रोत दिलाने में मदद करेगी।
मूलांक 6 वालें होंगा मालामाल
जिन लोगों जन्म किसी भी महीने के 6, 15 या 24 को हुआ है। उनका मूलांक 6 है। नए साल 2026 में इस मूलांक के जातकों को धन लाभ हो सकता है। आपको भौतिक सुख की प्राप्ति हो सकती है। दूसरों पर अधिक भरोसा करने से बचें। आपको आपका प्यार भी मिलेगा।