Budh Gochar 2026: 22 जून से चमकेगा इन 5 राशियों का भाग्य, बुध देव की चाल बदलते ही पूरे होंगे रुके हुए काम!

Budh Gochar 2026: ज्योतिष शास्त्र में बुद्धि, और व्यापार के कारक माने जाने वाले 'ग्रहों के राजकुमार' बुध देव कर्क राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं। अब ऐसे में कर्क राशि में पहले से ही देवगुरु बृहस्पति और शुक्रदेव विराजमान हैं। जिससे कुछ राशियों को शुभ फलों की प्राप्ति हो सकती है। आइए जानते हैं।

mercury transit 2026 these 5 zodiac sign people will get good fortune success and money from 22 June budh gochar rashi
mercury transit 2026 these 5 zodiac sign people will get good fortune success and money from 22 June budh gochar rashi | Image: AI

Budh Gochar 2026: ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों के राशि परिवर्तन को एक बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है। जब भी कोई बड़ा ग्रह अपनी चाल बदलता है, तो उसका सीधा असर सभी 12 राशियों के जीवन पर पड़ता है। इस कड़ी में, 22 जून 2026 की दोपहर 3 बजकर 41 मिनट पर बुद्धि, संवाद, व्यापार और चतुरता के कारक 'बुध देव' अपना राशि परिवर्तन करने जा रहे हैं।

आपको बता दें, बुध ग्रह इस दिन मिथुन राशि से निकलकर चंद्रमा की राशि कर्क में प्रवेश करेंगे। जिससे कुछ राशियों की किस्मत चमकने वाला है। आइए जानते हैं कि किन राशियों को लाभ होगा और किसे मनचाहे परिणाम मिलेंगे।

मिथुन राशि 

बुध आपकी ही राशि से निकलकर दूसरे भाव यानी धन भाव में गोचर करेंगे। यह समय आपके लिए बंपर धन लाभ के योग बना रहा है। अटका हुआ या फंसा हुआ पैसा वापस मिल सकता है। बैंक बैलेंस में भारी बढ़ोतरी होगी।यदि आप व्यापारी हैं, तो कोई बड़ी डील फाइनल हो सकती है। आपकी वाणी का प्रभाव लोगों पर पड़ेगा, जिससे आपके काम आसानी से बन जाएंगे।

कर्क राशि 

बुध का गोचर आपकी ही राशि के प्रथम भाव में होने जा रहा है, जहां त्रिग्रही योग बन रहा है। यह समय आपके व्यक्तित्व को निखारने वाला होगा। समाज में आपका नाम होगा। बॉस आपकी तारीफ कर सकते हैं।

Advertisement

कन्या राशि

कन्या राशि के जातकों के लिए बुध का यह गोचर उनके ग्यारहवें भाव यानी लाभ स्थान में होने जा रहा है। आपके धन लाभ के योग बन रहे हैं। मित्रों का सहयोग मिलेगा। आपके रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं।

तुला राशि

तुला राशि के जातकों के लिए यह गोचर करियर और कर्म के दसवें भाव में होने जा रहा है। आपके प्रमोशन के योग बन रहे हैं। कारोबारियों को निवेश से लाभ हो सकता है। आपके यात्रा के योग बनते दिख रहे हैं।

Advertisement

मीन राशि

मीन राशि के जातकों के लिए बुध का गोचर पांचवें भाव में होगा, जो बुद्धि, शिक्षा और संतान का स्थान माना जाता है। आपको मेहनत का फल मिलेगा। घर-परिवार में खुशियों का माहौल रहेगा। प्रेम संबंधों में मधुरता आएगी।

ये भी पढ़ें - Weekly Horoscope 22-28 June 2026: प्यार, पैसा और सेहत...इस हफ्ते किसके सितारे होंगे बुलंद? जानें कैसा रहेगा आपके लिए यह सप्ताह

Published By:
 Aarya Pandey
पब्लिश्ड