
Weekly Horoscope 22-28 June 2026: प्यार, पैसा और सेहत...इस हफ्ते किसके सितारे होंगे बुलंद? जानें कैसा रहेगा आपके लिए यह सप्ताह
जून के अंतिम सप्ताह की शुरुआत के साथ ही ग्रहों की स्थिति में महत्वपूर्ण बदलाव हो रहे हैं, जो सभी राशियों के लिए अलग-अलग परिणाम लेकर आएंगे। यह सप्ताह करियर, प्रेम और स्वास्थ्य के मोर्चे पर मिश्रित फल देने वाला है। अब ऐसे में किन राशियों के लिए यह सप्ताह मनचाहे परिणाम लेकर आया है? आइए जानते हैं।
- फोटो गैलरी
- 2 min read
मेष राशि के जातकों का पार्टनर के साथ समझदारी बढ़ेगी। छोटी नोक-झोंक को तूल न दें। निवेश से लाभ के योग हैं, लेकिन जल्दबाजी से बचें।योग और ध्यान अपनाएं, तनाव कम होगा।
वृषभ राशि के जातकों के वैवाहिक जीवन में मधुरता बनी रहेगी। सरप्राइज देने का सही समय है। आय के नए स्रोत बनेंगे।
Advertisement
मिथुन राशि वालों का दोस्तों के साथ अच्छा समय बीतेगा। लव लाइफ में ताजगी आएगी। व्यापार में लाभ के योग हैं। महत्वपूर्ण फैसले सोच-समझकर लें।मानसिक शांति के लिए समय निकालें, भागदौड़ कम करें।
कर्क राशि वाले भावनाओं में बहनें से बचें। परिवार के साथ सुखद समय व्यतीत होगा।आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। नए निवेश से फिलहाल बचें। थकान महसूस हो सकती है। पर्याप्त नींद लें।
Advertisement
सिंह राशि वालों का आत्मविश्वास बढ़ेगा, जिससे आकर्षण भी बढ़ेगा। साथी का सहयोग मिलेगा। धन लाभ के प्रबल योग हैं। पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।ऊर्जावान महसूस करेंगे, लेकिन आलस से बचें।
कन्या राशि की गलतफहमियां दूर होंगी। दिल की बात साझा करें। करियर में उन्नति होगी। वित्तीय स्थिति में सुधार दिखेगा।
तुला राशि वालों को रिश्तों में संतुलन बनाना जरूरी है। साथी की बात सुनें। व्यापारिक यात्रा सफल हो सकती है। लाभ की संभावना है।जोड़ों में दर्द की समस्या हो सकती है।
वृश्चिक राशि गहरा जुड़ाव महसूस होगा। पुरानी यादें ताजा होंगी।अचानक धन लाभ की स्थिति बन सकती है।अपनी आदतों में सुधार करें, बाहर का भोजन कम करें।
धनु राशि बाहर घूमने का प्लान बन सकता है। रोमांस का रंग गहरा होगा। रुका हुआ धन मिल सकता है। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।
मकर राशि वालों की घर की जिम्मेदारी बढ़ सकती है। धैर्य बनाए रखें। बजट बनाकर चलें, अनावश्यक खर्चों पर रोक लगाएं।
कुंभ राशि नए अवसर मिलेंगे। अपनी कुशलता का प्रदर्शन करें। आपको अपनी सेहत का ध्यान रखना होगा। मनचाहे परिणाम मिलेंगे।
मीन राशि वालों के लिए यह सप्ताह निवेश में लाभ लेकर आया है। आपको धन लाभ होगा। आपकी यात्रा के भी योग बन रहे हैं।
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।