अपडेटेड 1 May 2025 at 12:39 IST
May 2025 Month: आज से मई का महीना शुरू, जानिए किस तारीख को पड़ेगा कौन-सा व्रत और त्योहार
May 2025 Month Vrat Tyohar: साल 2025 के पांचवें महीने मई का आगाज आज से हो चुका है। आइए जानते हैं इस नए महीने में कौन से व्रत और त्योहार पड़ रहे हैं।
- धर्म और अध्यात्म
- 2 min read

May 2025 Month Vrat Tyohar: हिंदू धर्म में व्रत और त्योहारों का काफी महत्व होता है। साल 2025 के चौथे महीने अप्रैल में राम नवमी, कामदा एकादशी, हनुमान जयंती जैसे कई बड़े व्रत और त्योहार पड़े। ऐसे में अब सबकी नजर आज से शुरू होने वाले मई महीने के व्रत और त्योहारों की लिस्ट पर है। साल 2025 के पांचवें महीने यानी मई (May Festival List 2025) में कई व्रत और त्योहार पड़ रहे हैं।
इस महीने में गंगा सप्तमी (Ganga Saptami), मोहिनी एकादशी (Mohini Ekadashi ) और शनि जयंती (Shani Jayanti) जैसे कई बड़े व्रत और त्योहार पड़ने वाले हैं। तो चलिए बिना किसी देरी के जानते हैं मई महीने में पड़ने वाले व्रत त्योहारों की पूरी लिस्ट के बारे में।
मई महीने के व्रत और त्योहारों की लिस्ट (Masik Vrat Tyohar May 2025)
1 मई 2025 (गुरुवार): विनायक चतुर्थी।
2 मई 2025 (शुक्रवार): स्कंद षष्ठी।
3 मई 2025 (शनिवार): गंगा सप्तमी।
4 मई 2025 (रविवार): भानु सप्तमी, अग्नि नक्षत्र प्रारंभ।
5 मई 2025 (सोमवार): सीता नवमी, बगलामुखी जयंती।
7 मई 2025 (बुधवार): त्रिशूर पूरम
8 मई 2025 (गुरुवार): मोहिनी एकादशी, परशुराम द्वादशी।
11 मई 2025 (रविवार): नृसिंह जयंती, छिन्नमस्तिका जयंती।
12 मई 2025 (सोमवार): बुद्ध पूर्णिमा, चित्रा पौर्णमी।
13 मई 2025 (मंगलवार): नारद जयंती।
23 मई 2025 (शुक्रवार): अपरा एकादशी।
24 मई 2025 (शनिवार): प्रदोष व्रत।
26 मई 2025 (सोमवार): वट सावित्री व्रत।
27 मई 2025 (मंगलवार): शनि जयंती।
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।
Published By : Kajal .
पब्लिश्ड 1 May 2025 at 09:00 IST