Trigrahi Yog 2026: मंगल, बुध और सूर्य खोलेंगे इन 3 राशियों की किस्मत के बंद दरवाजे, शुरू होंगे 'अच्छे दिन'

Trigrahi Yog 2026: ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों की युति हमेशा से ही बड़े बदलावों का संकेत रही है। साल 2026 में मंगल, बुध और सूर्य की युति से बनने वाला 'त्रिग्रही योग' ब्रह्मांडीय ऊर्जा का एक ऐसा शक्तिशाली मेल है, जो कई राशियों के जीवन में सकारात्मकता का संचार करेगा। आइए जानते हैं कि किन राशियों को शुभ फलों की प्राप्ति हो सकती है।

Trigrahi Yog 2026
Trigrahi Yog 2026 | Image: Freepik

Trigrahi Yog 2026: ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों की युति का विशेष महत्व है। जब भी ग्रहों का एक ही राशि में गोचर करते हैं तो उसे त्रिग्रही योग कहा जाता है। साल 2026 की शुरुआत में ही ग्रहों की एक ऐसी अद्भुत चाल बनने जा रही है। जो कई राशियों के जीवन में बड़े बदलाव लेकर आया है। 
इस बार मंगल, बुध और सूर्य एक साथ आकर कुछ चुनिंदा राशियों के 'अच्छे दिन' शुरू करने वाले हैं। आइए जानते हैं कि यह शक्तिशाली त्रिग्रही योग किन 3 राशियों की किस्मत के बंद दरवाजे खोलने जा रहा है।

मेष राशि 

मेष राशि वालों के लिए यह त्रिग्रही योग किसी वरदान से कम नहीं है। मंगल आपकी राशि का स्वामी है, और सूर्य के साथ इसकी युति आपको गजब का आत्मविश्वास देगी। जो लंबे समय से प्रमोशन या अच्छी नौकरी की तलाश में थे, उनकी तलाश पूरी होगी।  व्यापारियों को बड़ा मुनाफा होने के संकेत हैं।रुका हुआ धन वापस मिल सकता है। निवेश के लिए यह समय स्वर्ण काल जैसा रहेगा। समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा और आप नेतृत्व की भूमिका में नजर आएंगे।

सिंह राशि 

सूर्य आपकी राशि का स्वामी है और जब यह बुध और मंगल के साथ मिलता है, तो 'आदित्य मंगल योग' के साथ-साथ एक मजबूत राजयोग की स्थिति बनती है। सरकारी कार्यों में आ रही बाधाएं दूर होंगी। यदि आप राजनीति या प्रशासनिक सेवाओं से जुड़े हैं, तो यह समय आपको शिखर पर ले जा सकता है।
बुध के प्रभाव से आपकी निर्णय लेने की क्षमता सटीक होगी, जिससे भविष्य की योजनाएं सफल होंगी। परिवार में खुशी का माहौल रहेगा और पैतृक संपत्ति से लाभ होने के प्रबल योग हैं।

धनु राशि 

धनु राशि वालों के लिए त्रिग्रही योग भाग्य स्थान या लाभ स्थान को प्रभावित करेगा, जिससे आपके जीवन में सकारात्मकता का संचार होगा। जो लोग विदेश जाने या फिर वहां पढ़ाई करने का सपने देख रहे हैं तो आपके लिए शुभ है। आय के नए स्रोत बनेंगे। अगर आप शेयर बाजार या रियल एस्टेट से जुड़े हैं, तो अचानक धन लाभ की स्थिति बन सकती है। पुरानी बीमारियों से छुटकारा मिलेगा और आप मानसिक रूप से काफी शांत और ऊर्जावान महसूस करेंगे।

Advertisement

ये भी पढ़ें - Panta Bhaat Recipe: पीएम मोदी के झालमुड़ी के बाद अब ममता दीदी के 'पांता-भात' का क्रेज, गर्मी में स्वाद के साथ पेट को मिलेगा ठंडक, नोट करें रेसिपी
 

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्‍यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।

Published By :
Aarya Pandey
पब्लिश्ड