
Panta Bhaat Recipe: पीएम मोदी के झालमुड़ी के बाद अब ममता दीदी के 'पांता-भात' का क्रेज, गर्मी में स्वाद के साथ पेट को मिलेगा ठंडक, नोट करें रेसिपी
Panta Bhaat Recipe: हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का झालमुड़ी का लुत्फ उठाते हुए वीडियो वायरल हुआ था। इसके ठीक बाद मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मतदान और अपनी दिनचर्या के संदर्भ में 'पंता भात' का जिक्र किया, जिसने देखते ही देखते इंटरनेट पर मीम्स और रेसिपीज की बाढ़ ला दी। जो डिश कभी बंगाल के आम घरों का सादा भोजन थी, वह अब एक सियासी ट्रेंड बन चुकी है।
- फोटो गैलरी
- 2 min read
ममता बनर्जी ने वोटिंग के दिन लोगों से कहा कि जरूरत हो तो खाना बनाने की चिंता न करें, एक दिन पहले पांता-भात तैयार करके रख लें। लोग सुबह जल्दी मतदान करने जाएं और खाना बनाने में समय खराब न हो।
पांता -भात बंगाल की बेहद पुरानी और पारंपरिक डिश है। रात के बचे हुए चावल को पानी में भिगोकर रातभर रखा जाता है और अगले दिन इसे खाया जाता है।
Advertisement
पांता भात नमक, हरी मिर्च, प्याज, सरसों के तेल की कुछ बूंदें या तली हुई चीजों के साथ खाया जाता है। आप मछली भुजिया या आलू भर्ता के साथ भी खा सकते हैं।
पुराने समय में जब फ्रिज नहीं होते थे, तब बचे हुए चावल को फेंकने के बजाय पानी में भिगोकर सेफ रखा जाता था।
इससे चावल खराब भी नहीं होता था और अगले दिन खाने लायक भी रहता था।
Advertisement
खासतौर पर गांवों में किसान सुबह जल्दी खेतों में निकल जाते थे, ऐसे में पंता-भात उनके लिए झटपट तैयार होने वाला खाना था।
पेट भरता था, शरीर को ठंडक मिलती थी और गर्मी में राहत भी मिलती थी।
पांता भात पाचन, पेट की ठंडक और इम्यूनिटी के लिए बेहतरीन सुपरफूड है। यह प्रोबायोटिक्स का अच्छा स्रोत है, जो आंतों को स्वस्थ रखता है, कब्ज दूर करता है।