अपडेटेड 21 March 2026 at 16:06 IST

Mangal Uday In Kumbh Rashi 2026: मंगल जल्द होने जा रहे हैं उदय, इन 6 राशियों को मिलेगा प्यार, पैसा और सम्मान

Mangal Uday In Kumbh Rashi 2026: ज्योतिष शास्त्र में मंगल को ऊर्जा का कारक माना जाता है। अब ऐसे में मंगल जल्द ही कुंभ राशि में गोचर करने जा रहे हैं। जिससे कुछ राशियों को शुभ फलों की प्राप्ति हो सकती है। आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं।

Mangal Uday In Kumbh Rashi 2026
Mangal Uday In Kumbh Rashi 2026 | Image: Meta AI

Mangal Uday In Kumbh Rashi 2026: ज्योतिष शास्त्र में मंगल को ऊर्जी , साहस, पराक्रम का कारक माना जाता है। जब भी मंगल अपनी चाल में परिवर्तन करते हैं तो इसका असर जातक के जीवन पर पड़ता है। 
बता दें, मंगल का उदय होना ज्योतिषीय दृष्टि से एक अत्यंत प्रभावशाली घटना है, क्योंकि अब मंगल अपनी पूर्ण शक्ति के साथ जातक को शुभ फल प्रदान करेंगे। 26 मार्च 2026 को मंगल के उदय होते ही कुछ विशेष राशियों की किस्मत चमकने वाली है। आइए जानते हैं वे भाग्यशाली राशियां कौन सी हैं जिन्हें प्यार, पैसा और सम्मान मिलने वाला है।

मेष राशि 

मेष राशि के स्वामी स्वयं मंगल देव हैं। मंगल का उदय आपके लिए आत्मविश्वास में वृद्धि लेकर आएगा। नौकरी में प्रमोशन और नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। पैतृक संपत्ति से लाभ होने के प्रबल योग हैं। समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा और आप ऊर्जा से भरे रहेंगे।

वृषभ राशि

आपके लिए मंगल का उदय करियर के क्षेत्र में क्रांतिकारी बदलाव लाएगा। व्यापार में अचानक धन लाभ होने की संभावना है। निवेश के लिए यह समय उत्तम है। वैवाहिक जीवन में मधुरता आएगी और पार्टनर के साथ तालमेल बेहतर होगा। आपके काम की कार्यस्थल पर सराहना होगी।

मिथुन राशि

मिथुन राशि वालों के लिए यह समय भाग्य के द्वार खोलने वाला साबित होगा। जो काम लंबे समय से रुके हुए थे, वे अब गति पकड़ेंगे।छात्रों के लिए यह समय सफलतादायक रहेगा, विशेषकर जो विदेश जाना चाहते हैं। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी और यात्राओं से धन लाभ होगा।

Advertisement

कन्या राशि 

मंगल का उदय आपको शत्रुओं पर विजय दिलाएगा और स्वास्थ्य में सुधार लाएगा। कार्यक्षेत्र में आपकी धाक जमेगी। अधिकारी आपके सुझावों को महत्व देंगे। पुराने कर्ज से मुक्ति मिलने के योग हैं। कोर्ट-कचहरी के मामलों में जीत मिल सकती है।

ये भी पढ़ें - BJP ने विधानसभा चुनावों के लिए ताबड़तोड़ 3 राज्यों के लिए जारी की 3 लिस्ट, असम, केरल और पुदुचेरी में इन उम्मीदवारों के नाम; देखें LIST

Advertisement

तुला राशि

तुला राशि के जातकों के लिए मंगल का कुंभ में उदय होना सुख-सुविधाओं में वृद्धि करेगा। प्रेम संबंधों के लिए यह स्वर्णिम काल है। विवाह के प्रस्ताव मिल सकते हैं। नया वाहन या मकान खरीदने की योजना सफल हो सकती है। आय के नए स्रोत बनेंगे।

कुंभ राशि 

मंगल आपकी ही राशि में उदय हो रहे हैं, इसका प्रभाव आप पर ही पड़ेगा। आपकी निर्णय लेने की क्षमता में सुधार होगा। व्यापारिक समझौतों में बड़ा मुनाफा होने की उम्मीद है। समाजमें आपको मान-सम्मान मिलेगा।

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्‍यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।

Published By : Aarya Pandey

पब्लिश्ड 21 March 2026 at 16:04 IST