BJP ने विधानसभा चुनावों को लेकर ताबड़तोड़ 3 राज्यों के लिए जारी की 3 लिस्ट, असम, केरल और पुदुचेरी में इन उम्मीदवारों के नाम; देखें LIST
भाजपा (BJP) ने केरल से लेकर असम और पुडुचेरी विधानसभा चुनाव 2026 के लिए अपने उम्मीदवारों की नई सूची जारी कर दी है। केरल के लिए 11 और पुडुचेरी के लिए 2 प्रत्याशियों के नामों का ऐलान किया गया है।
- चुनाव न्यूज़
- 2 min read

Assembly Polls 2026: भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने आगामी विधानसभा 2026 चुनावों के लिए अपनी तैयारियां तेज कर दी है। इस बीच बीजेपी ने शनिवार को केरल से लेकर असम और पुडुचेरी विधानसभा चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। भाजपा ने पुडुचेरी के के लिए 9 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की है, तो वहीं, असम के लिए 2 प्रत्याशी और केरल के लिए भाजपा ने 11 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की है। पुडुचेरी विधानसभा में कुल 30 सीटें हैं और सरकार बनाने के लिए 16 सीटों के बहुमत की जरूरत है। वहीं, केरल विधानसभा में कुल 150 सीटें हैं और यहां सरकार बनाने के लिए जादुई आंकड़ा 71 है। असम में असम विधानसभा में कुल 126 सीटें हैं।
केरल के लिए BJP की तीसरी सूची
भाजपा इससे पहले दो सूचियां जारी कर चुकी है और तीसरी सूची के साथ अधिकांश सीटों पर उम्मीदवारों की तस्वीर साफ हो गई है। वहीं, केरल में विधानसभा चुनाव 2026 के लिए मतदान 9 अप्रैल 2026 को होगा और वोटों की गिनती 4 मई 2026 को की जाएगी।
पुडुचेरी के लिए BJP ने 9 उम्मीदवारों के नामों का किया ऐलान
पुडुचेरी विधानसभा चुनाव 2026 के लिए भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने अपनी उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। पार्टी ने 9 सीटों पर अपने प्रत्याशियों के नाम घोषित किए हैं। वहीं, पुडुचेरी में 9 अप्रैल 2026 को मतदान होगा और वोटों की गिनती 4 मई 2026 को की जाएगी।
असम के लिए दो उम्मीदवारों का नाम किया ऐलान
असम विधानसभा चुनाव 2026 के लिए भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने अपनी उम्मीदवारों की सूची जारी की है। इस लिस्ट में दो उम्मीदवारों का नाम ऐलान किया है। असम में 9 अप्रैल 2026 को मतदान होगा और परिणाम 4 मई को घोषित किया जाएगा।