Mangal Nakshatra Gochar 2026: मंगल के नक्षत्र परिवर्तन से होगा धन लाभ, जानें किन 4 राशियों की बढ़ेगी आमदनी?
Mangal Gochar 2026: 11 मई 2026 से मंगल का केतु के नक्षत्र में प्रवेश कुछ राशियों के लिए नए अवसर और धन लाभ के संकेत दे रहा है। हालांकि किसी भी स्थिति में मेहनत और समझदारी सबसे ज्यादा जरूरी होती है।
- धर्म और अध्यात्म
- 3 min read

Lucky Zodiac Signs 2026: ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों की चाल और नक्षत्र परिवर्तन को बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है. कहा जाता है कि ग्रह जब अपनी स्थिति बदलते हैं तो उसका असर सीधे इंसान के जीवन, करियर, धन और रिश्तों पर देखने को मिलता है.
11 मई 2026 से मंगल ग्रह केतु के नक्षत्र में प्रवेश करने जा रहे हैं. मंगल को ऊर्जा, साहस, आत्मविश्वास और एक्शन का ग्रह माना जाता है, वहीं केतु अचानक बदलाव और कर्मों के फल से जुड़ा ग्रह है. ऐसे में इन दोनों का यह खास संयोग कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ साबित हो सकता है. खासकर धन, नौकरी, बिजनेस और प्रॉपर्टी से जुड़े मामलों में अच्छे संकेत मिल रहे हैं.
मंगल की मजबूत स्थिति से क्या होगा फायदा?
ज्योतिष जानकारों के अनुसार, अगर कुंडली में मंगल की स्थिति अच्छी हो तो व्यक्ति को कई सकारात्मक परिणाम मिल सकते हैं. जैसे अचानक धन लाभ के योग बन सकते हैं। रुका हुआ पैसा वापस मिल सकता है। इसके अलावा करियर में नई सफलता मिल सकती है। नौकरी और बिजनेस में तेजी आ सकती है। जमीन और प्रॉपर्टी से फायदा हो सकता है। आत्मविश्वास और निर्णय लेने की क्षमता बढ़ सकती है। साथ ही, पुराने विवादों में राहत मिलने के संकेत हैं
मेष राशि
मेष राशि वालों के लिए मंगल का नक्षत्र परिवर्तन शुभ माना जा रहा है। लंबे समय से की जा रही मेहनत का फल मिल सकता है. आय के नए स्रोत बन सकते हैं और रुके हुए काम पूरे होने की संभावना है। निवेश से भी अच्छा फायदा मिल सकता है। आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर हो सकती है।
Advertisement
कर्क राशि
कर्क राशि वालों पर मंगल देव की विशेष कृपा देखने को मिल सकती है। नौकरी में प्रमोशन या नई जिम्मेदारी मिलने के योग हैं। व्यापार करने वालों को भी मुनाफा बढ़ने की संभावना है। परिवार में खुशी और सकारात्मक माहौल बना रहेगा।
मिथुन राशि
मिथुन राशि वालों के करियर में बड़ा बदलाव आ सकता है। आपकी मेहनत और काम की सराहना होगी। नौकरी में नए अवसर मिल सकते हैं। बिजनेस से जुड़े लोगों को भी अच्छा फायदा मिलने के संकेत हैं। आर्थिक स्थिति मजबूत हो सकती है।
Advertisement
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि वालों के लिए यह समय सम्मान और सफलता लेकर आ सकता है। समाज में मान-सम्मान बढ़ सकता है। धन से जुड़े मामलों में राहत मिलेगी। प्रॉपर्टी या वाहन खरीदने का योग भी बन सकता है। पुराने रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं।
किन बातों का रखें खास ध्यान?
मंगल के नक्षत्र परिवर्तन के दौरान कुछ बातों का ध्यान रखना भी जरूरी है। आप जल्दबाजी में कोई बड़ा फैसला न लें। गुस्से और विवाद से दूर रहें। साथ ही, सोच-समझकर निवेश करें। रिश्तों और परिवार को नजरअंदाज न करें। इसके अलावा किसी भी काम में धैर्य बनाए रखें।
11 मई 2026 से मंगल का केतु के नक्षत्र में प्रवेश कुछ राशियों के लिए नए अवसर और धन लाभ के संकेत दे रहा है। मेष, कर्क, मिथुन और वृश्चिक राशि वालों को करियर, बिजनेस और आर्थिक मामलों में अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। हालांकि किसी भी स्थिति में मेहनत और समझदारी सबसे ज्यादा जरूरी होती है।
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।