Rahu Ketu Grah Yuti 2026: 11 मई को राहु-केतु की युति कुछ दिनों तक बढ़ाएंगी इन 4 राशियों की मुश्किलें; रहना होगा सावधान!
Unlucky Zodiac Signs 2026: ज्योतिष मान्यताओं के अनुसार, इस दौरान कुछ राशियों को ज्यादा सतर्क रहने की जरूरत होगी। तो चलिए जानते हैं किन राशियों पर इसका असर ज्यादा देखने को मिल सकता है।
- धर्म और अध्यात्म
- 3 min read

Kalsarp Yog 2026: ज्योतिष शास्त्र में राहु और केतु को छाया ग्रह माना जाता है और जब सभी ग्रह इनके बीच आ जाते हैं, तब कालसर्प योग बनता है। इस योग को जीवन में उतार-चढ़ाव, मानसिक तनाव और बाधाओं से जोड़कर देखा जाता है। द्रिक पंचांग के अनुसार, 11 मई 2026 को राहु कुंभ राशि में और केतु सिंह राशि में रहेंगे, जिसके कारण कालसर्प योग का निर्माण होगा. यह स्थिति 26 मई तक यानी करीब 15 दिनों तक बनी रहेगी।
ज्योतिष मान्यताओं के अनुसार, इस दौरान कुछ राशियों को ज्यादा सतर्क रहने की जरूरत होगी। तो चलिए जानते हैं किन राशियों पर इसका असर ज्यादा देखने को मिल सकता है।
वृषभ राशि
वृषभ राशि वालों के लिए यह समय थोड़ा चुनौतीपूर्ण रह सकता है। नौकरी और कार्यक्षेत्र में विरोधी सक्रिय हो सकते हैं, इसलिए किसी पर आंख बंद करके भरोसा न करें। मेहनत के बावजूद मनचाहा परिणाम मिलने में देरी हो सकती है, जिससे तनाव बढ़ सकता है।
पैसों के मामलों में भी सावधानी जरूरी है। फिजूल खर्च से बचें और किसी भी बड़े निवेश को सोच-समझकर करें। जिन लोगों के बच्चे हैं, उन्हें उनकी सेहत का खास ध्यान रखने की सलाह दी जाती है।
Advertisement
कर्क राशि
कर्क राशि वालों के लिए यह योग मानसिक दबाव और चिंता बढ़ा सकता है. छोटी-छोटी बातों को लेकर मन परेशान रह सकता है। नौकरी या बिजनेस में भी सतर्कता जरूरी होगी, क्योंकि किसी बात को लेकर विवाद होने की संभावना बन सकती है।
परिवार में शांति बनाए रखने के लिए अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें। गुस्से में लिया गया फैसला रिश्तों में दूरी ला सकता है। इस दौरान धैर्य और समझदारी से काम लेना ही बेहतर रहेगा।
Advertisement
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि के लोगों को घर-परिवार से जुड़े मामलों में बहुत सोच-समझकर फैसले लेने होंगे। जल्दबाजी में लिया गया निर्णय बाद में परेशानी का कारण बन सकता है। अचानक खर्च बढ़ने से बजट बिगड़ सकता है, इसलिए आर्थिक मामलों में सावधानी रखें।
वाहन चलाते समय और यात्रा के दौरान सतर्क रहें। अनजान लोगों पर जरूरत से ज्यादा भरोसा करना नुकसान पहुंचा सकता है। साथ ही सेहत को लेकर लापरवाही न करें और समय पर आराम जरूर करें।
कुंभ राशि
कुंभ राशि वालों को इस दौरान आर्थिक मामलों में खास सतर्कता बरतनी होगी। छोटी-सी गलती भी नुकसान का कारण बन सकती है, जो काम पूरे होते दिखाई देंगे, उनमें अचानक रुकावट आ सकती है, इसलिए धैर्य बनाए रखना जरूरी होगा।
निवेश करने से पहले अच्छी तरह सोच-विचार करें और किसी की सलाह पर आंख बंद करके भरोसा न करें। स्वास्थ्य के मामले में पेट और गले से जुड़ी परेशानियां हो सकती हैं, इसलिए खानपान का विशेष ध्यान रखें।
कालसर्प योग के दौरान क्या करें?
- भगवान शिव की पूजा करें और महामृत्युंजय मंत्र का जाप करें।
- जरूरतमंद लोगों को भोजन और दान दें।
- गुस्से और नकारात्मक सोच से दूर रहने की कोशिश करें।
- किसी भी बड़े फैसले में जल्दबाजी न करें।
- रोज सुबह ध्यान और प्राणायाम करें, इससे मानसिक तनाव कम होगा।
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।