अपडेटेड 2 April 2025 at 16:20 IST

Mangal Gochar 2025: मंगल कर रहे हैं कर्क राशि मे गोचर, इन राशियों के बढ़ने वाले हैं खर्च

Mangal Grah Gochar 2025: बता दें कि मंगल ग्रह कर्क राशि में गोचर करने वाला है, जिसके कारण जीवन पर नकारात्मक और सकारात्मक प्रभाव पड़ने वाला है।

zodiac signs
Mangal Gochar 2025: मंगल कर रहे हैं कर्क राशि मे गोचर, इन राशियों के बढ़ने वाले हैं खर्च | Image: X

Mangal Grah Gochar 2025: बता दें कि ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, नवग्रह हमारे जीवन पर प्रभाव डालते हैं। ऐसे में लोगों को पता होना चाहिए की कर्क राशि में मंगल गोचर के कारण जीवन में क्या प्रभाव पड़ने वाला है। आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि मंगल ग्रह का गोचर 12 राशियों पर क्या प्रभाव डालेगा। पढ़ते हैं आगे...

मेष राशि

मेष राशि के जातकों को बता दें कि इन पर जिम्मेदारियां बढ़ सकती है। ऐसे में योजना बनाकर चलें और सफलता को हासिल करें।

वृषभ राशि

इन जातकों को बता दें कि आपका मन किसी एक जगह पर नहीं लगेगा। हो सकता है लड़ाई हो या वाहन से चोट लग जाए। करियर के लिहाज से फायदा हो सकता है।

मिथुन राशि

मिथुन राशि के जातकों को बता दें कि कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। कार्य अट सकते हैं। धन थोड़ा सोच समझकर खर्च करें। खर्च बढ़ सकता है।

Advertisement

कर्क राशि

कर्क राशि के जातकों को बता दें कि विरोधी आप पर हावी हो सकते हैं। अपना मन शांत रखें। आत्मविश्वास में वृद्धि हो सकती है।

सिंह राशि

इन जातकों को बता दें कि थोड़ा सोच समझ कर रहें। धैर्य बनाए रखें। हालांकि अच्छे परिणाम भी मिल सकते हैं। साथ ही कोई प्रिय वस्तु भी चोरी हो सकती है।

Advertisement

कन्या राशि

कन्या राशि के जातकों को बता दें कि प्रॉपर्टी में वृद्धि होगी। जो काम करेंगे उसमें सफलता मिलेगी। साहस बढ़ेगा और धन लाभ अपार होगा।

तुला राशि

इन राशि वाले जातकों को बता दें कि वाहन सुख प्राप्त होगा। किसी बड़े काम में सफलता मिल सकती है। धन लाभ हो सकता है।

वृश्चिक राशि

इन जातकों को बता दें कि रिश्तेदारों से विवाद हो सकता है। करियर में सफलता मिल सकती है। बड़े पद की प्राप्ति हो सकती है। क्रोध पर नियंत्रण रखें।

धनु राशि

इन जातकों को बता दें कि हनुमान चालीसा रोज पढ़ें। धन की दृष्टि से समय बुरा चल रहा है। धन हानि हो सकती है। खर्च बढ़ सकते हैं। थोड़ा सोच समझ कर चलें।

मकर राशि

मकर राशि के जातकों को बता दें कि करियर के नए अवसर प्राप्त होंगे। सफलता मिलेगी। मंगल का गोचर अच्छा नहीं माना जाता है। इसमें वाणी खराब हो सकती है। रिश्ते भी खराब हो सकते हैं।

कुंभ राशि

इन जातकों को बता दें कि आपकी सेहत खराब हो सकती है। थोड़ा संभल कर रहें। विवादों में फंस सकते हैं। नौकरी से जुड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।

मीन राशि

इन जातकों को बता दें कि सफलता और प्राप्त हो सकती है। रिश्तेदारों से अच्छा संबंध बनेगा। प्रेम संबंध में मधुरता आएगी। मन की बात खुलकर रह पाएंगे।

ये भी पढ़ें - हथेली और तलवों में पसीना क्यों आता है?

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्‍यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।

Published By : Garima Garg

पब्लिश्ड 2 April 2025 at 16:20 IST