अपडेटेड 7 January 2026 at 11:05 IST
Mangal Gochar 2026: 16 जनवरी को मंगल करने जा रहे हैं मकर राशि में गोचर, इन 4 राशियों को मिलेंगे सुनहरे अवसर; बनेंगे धन लाभ के योग
Mangal Gochar 2026: ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों का गोचर बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है। वहीं 16 जनवरी को मंगल का मकर राशि में गोचर होने जा रहा है। जिससे कुछ राशियों को लाभ हो सकता है। आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं।
- धर्म और अध्यात्म
- 2 min read

Mangal Gochar 2026: ज्योतिष शास्त्र में मंगल देव को साहस, ऊर्जा, भूमि और शौर्य का कारक माना जाता है। जब भी मंगल अपनी चाल बदलते हैं, तो इसका सीधा प्रभाव जातक के दैनिक जीवन पर पड़ता है। वहीं 16 जनवरी 2026 को मंगल अपनी उच्च राशि मकर में गोचर करने जा रहे हैं। आपको बता दें, मकर राशि में मंगल सबसे अधिक बलवान होते हैं, जिसे 'उच्च' का होना कहा जाता है।
मंगल का यह गोचर कुछ विशेष राशि के जातकों के लिए सुनहरे अवसर और अपार धन लाभ के योग लेकर आ रहा है। आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं।
मंगल गोचर से मेष राशि वालों को लाभ
मेष राशि के स्वामी स्वयं मंगल देव हैं। मकर राशि में मंगल का गोचर आपके कर्म भाव में होगा। इस राशि के जातकों को प्रमोशन और नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। पैतृक संपत्ति से लाभ हो सकता है।
मंगल गोचर से वृषभ राशि वालों को लाभ
वृषभ राशि वालों के लिए मंगल का यह गोचर भाग्य भाव में होने जा रहा है। आपकी धार्मिक यात्राओं के योग बनेंगे और समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा।जो लोग विदेशों से जुड़ा व्यापार करते हैं, उन्हें बड़ा मुनाफा हो सकता है। निवेश के लिए यह समय बहुत ही उत्तम है।
Advertisement
मंगल गोचर से वृश्चिक राशि वालों को लाभ
वृश्चिक राशि के स्वामी भी मंगल हैं और यह गोचर आपके पराक्रम भाव में होने जा रहा है। इस दौरान आपके साहस और आत्मविश्वास में भारी वृद्धि होगी। जो लोग विदेशों से जुड़ा व्यापार करते हैं, उन्हें बड़ा मुनाफा हो सकता है। मंगल के गोचर से आपके शत्रु परास्त होंगे।
Advertisement
मंगल गोचर से मकर राशि वालों को लाभ
मंगल का गोचर लग्न भाव में होने जा रहा है। जिससे पंचमहापुरुष योग बन रहा है। आपके अंदर लीडरशीप क्वालिटी आएगी। स्वास्थ्य में सुधार होगा। आपके विवाह के योग बनते दिख रहे हैं। आपको कार्यक्षेत्र में बड़ी सफलता मिल सकती है।
Published By : Sagar Singh
पब्लिश्ड 7 January 2026 at 11:05 IST